Friday, 9 October 2015

सूअर को गाय के मुकाबले नहीं खड़ा किया जा सकता है !सूअर मैला खता है !उसकी उपयोगिता सिर्फ स्त्री पुरुषों द्वारा बिसर्जित मैला खाने में ही है !वह सफाई का उत्तम काम करता है !किन कारणों से मास खाने वाले मुसलमानो को सूअर का मास खाने से मना किया गया है !मुझे यह जानकारी नहीं है !किन्तु ईसाई सूअर का मास खाते हैं !बहुत से हिन्दू भी पोर्क का सेवन करते हैं !किन्तु इस्लाम में इसे हराम बताया गया है ! मुसलिम प्रोफेसर जो पोर्क की पार्टी का आयोजन अपने निवास पर कर रहे हैं !उसको मुसलिम किस दृष्टि से लेते हैं !इसका पता पार्टी होने के बाद ही चलेगा !जिस तरह से मुसलिम पोर्क को निषिद्ध मानते हैं !उसी प्रकार बीफ खाना  भी वैदिक संस्कृति में निषिद्ध किया गया है !किन्तु हिन्दू धर्म अत्यंत उदार धर्म है !इसीलिए बहुत से हिन्दू बीफ खाते हैं !किन्तु उन पर जान लेवा हमला नहीं किया जाता है !किन्तु इस्लाम इस धार्मिक उदारता का परिचय नहीं देता है !इसीलिए सावधानी के तौर पर यह मुसलिम प्रोफेसर पहले ही वक्तव्य दे रहे हैं !कि बे धार्मिक और सांस्कृतिक तथा रूचि के अनुसार पोर्क नहीं खाते हैं !अगर बे स्वयं पोर्क खाकर सार्वजानिक घोसणा करें !फिर पता लगेगा कि इस्लाम में खाने पीने की कितनी स्वतंत्रता है ?सिर्फ बीफ खाने वालों को खुली छूट देने के लिए !और बीफ स्वतंत्रता पूर्वक खाएं और गो बध को प्रतिबंधित ना किया जाय इस खाने पीने की स्वतंत्रता को सिद्ध करने केलिए इस पोर्क पार्टी का आयोजन किया जा रहा है ! यह उचित नहीं है !जब मुसलमान इस पोर्क पार्टी में सम्मिलित होके पोर्क खाते तो यह समझ में आता कि इस पार्टी का आयोजन खाने पीने की स्वतंत्रता के लिए किया जा रहा है !गाय एक अत्यंत उपयोगी पशु है !इसे वेद में गावो विश्वस्य मातरः कहा गया है !इसका घी दूध दही मक्खन  स्वास्थ्य की दृष्टि से सभी दुधारू जानवरों से श्रेष्ठ है !इसका गोबर मूत्र उर्वरक खाद के लिए और औषधीय गुणों से भरपूर है !मृत्यु के बाद इसकी हड्डी चमड़ी सब उपयोगी है !वैदिक धर्म ग्रंथों में इस की महिमा का गान किया गया है !भगवान श्रीकृष्ण स्वयं गायें चराते थे !जब गाय का बध नहीं होता था !तब देश में दूध दही की नदियां बहती थी !अर्थात दूध दही मक्खन प्रचुर मात्र में प्राप्त होता था !आज गायों के क़त्ल केकारण बच्चों तक को शुद्ध गाय का दूध उपलब्ध नहीं होता है !बाजारों में केमिकल से बना दूध और चर्वी से बना घी माखन मिलता है !फिर भी में इस बात का समर्थक नहीं हूँ कि गाय के नाम पर लोगों की हत्या की जाय और देश में साम्प्रदायिक  तथा आपसी सद्भाव नष्ट किया जाय !गाय की सेवा उनको प्राथमिकता से करना चाहिए !जो गाय को माता मानते है !जबकि जो समाचार आरहे हैं ! उनसे जानकारी प्राप्त हो रही है! कि भाजपा विधायक स्वयं अलीगढ  में गाय का क़त्ल खाना चलाते थे !गाय के मॉस  की ४ सबसे बड़ी कम्पनिया हिन्दुओं की है !मोदी जी ने स्वयं एक साक्छात्कार  में कहा था ! की मेरे जैन मित्र बीफ के एक्सपोर्ट के बिज़नेस में हैं !इसीलिए किसी धर्म विशेष पर लांछन लगाना ठीक नहीं है !किन्तु सभी धर्मों  के लोगों को गाय की उपयोगिता को ध्यान में रख कर उसकी रक्छा का प्रयत्न करना चाहिए !

No comments:

Post a Comment