Monday, 5 October 2015

गायों का महत्त्व महाभारत ग्रन्थ में च्यवन ऋषि के माध्यम से इस प्रकार बताया गया है !गायों के नाम और गुणों का कीर्तन तथा श्रवण करना गायों का दान देना और उनका दर्शन करना इनकी वैदिक धर्मग्रंथो में बड़ी प्रशंसा की गयी है ! गायों से धन सम्पदा की प्राप्ति होती है ! गायें ही मनुष्य को अन्न और देवताओं को भोजन के रूप में हविष्य प्रदान करती हैं ! उनके दूध घी में अमृत का वास होता है ! गायें जहाँ बैठ कर विश्राम करती हैं !  उस  स्थान की पवित्रता बढ़ जाती है ! गायों की सेवा से स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है ! उनकी पूजा स्वर्ग लोक में भी होती है ! गायें समस्त कामनाओ की पूर्ति करनेवाली देवियाँ है ! उनसे बढ़कर दुसत्र कोई नहीं है ! च्यवन ऋषि कहते हैं 1 मेने यहाँ सिर्फ गायों का महत्त्व ही बताया है ! इसमें उनके गुणों का दिग्दर्शन मात्र कराया गया है ! गायों के सम्पूर्ण गुणों का वर्णन तो कोई कर ही नहीं सकता है !

No comments:

Post a Comment