प्रजातंत्र को सामान्यजन तक पहुचाने के लिए !राजीव गांधी की सरकार ने १८ साल की आयु के युवकों को मताधिकार तथा पंचायत एक्ट सम्पूर्ण देश में लागू कराने के लिए कानून पारित कराया था ! स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद ही संसद में यह मांग जोर से उठती थी ! कि देश में लोकतंत्र को जन सामान्य की भागीदारी के लिए ग्रामस्वाराज्य व्यबस्था लागू की जाय !परिणामस्वरूप पंचायत राज के माध्यम से ग्रामसभाओं छेत्र समतियों और जिला पंचायतों को असीमित अधिकार प्रदान किये गए !और ग्रामीण विकास के लिए सरकारी धन भी प्रचुर मात्रा में आवंटित किया गया !छेत्र पंचायतों को भी असीमित अधिकार दिये गए !और जिलापंचायत को भी शक्ति प्रदान की गयी !किन्तु इस का बांछित परिणाम प्राप्त नहीं हुआ !बल्कि जो विकास के काम सरकारी अभियंताओं के संरक्छण में ठेकेदारों द्वारा होते थे !और जिसमे अधिकारिओं को कमीशन की प्राप्ति और ठेकेदारों को लाभ होता था !इसके बाद भी निर्माण कार्य पूर्ण होते थे !और उनमे मर्यादित बेईमानी होती थी !किन्तु जबसे अधिकार ग्रामसभा और जिला पंचायत के पास आये हैं! !तब से धांधली पराकाष्ठा पर पहुँच गयी है !अब तो कभी कभी निर्माण होते ही नहीं है !और पूरा पैसा ग्रामप्रधान की जेबों में चला जाता है !और अगर निर्माण कार्य होता भी है !तो वह इतना घटिया होता है ! कि वह कुछ दिन ही मुश्किल से चल पाता है !ग्राम प्रधान बनते ही उसके पास १० लाख की गाड़ी आजाती है !और उसकी आर्थिक स्थिति हिरण की तरह तेज दौडने लगती है !उसकी हुलिया और मकान तक बदल जाता है !इस से ज्यादा आर्थिक लाभ ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्छ को होता है !इसीलिए जिला पंचायत का अध्यक्छ बनने के लिए सदस्यों की खरीद फरोख्त होती है !और कीमत प्रति सदस्य ५० लाख तक हो सकती है !ब्लॉक प्रमुख के लिए भी छेत्र समिति केसदस्य खरीदे जाते हैं !इस समय जो जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचनहो रहा है !उसमे उम्मीदवार लाखों रुपया खर्च कर रहे हैं !कहीं कहीं तो यह खर्च करोड़ों में जा सकता है !इस से भी बहुत से उम्मीदबार ऐसे हैं ! जो समझते हैं कि बे चुनाव रुपया खर्च करके भी नहीं जीत सकते हैं !इसीलिए बे दबंगई दिखाकर बूथ कैपचर करा रहे हैं !और अधिकारीयों के सहयोग से फर्जी मतदान भी करा रहे हैं !मतदाता इतने आतंकित और भयग्रस्त हैं !कि जैसे कसाई के हाथों बेजुबान गायें कट जाती हैं !बे भी इन दबंग नेताओं के कारण बिना किसी विरोध के चुप चाप अपने घर लौट जाते हैं !लोकतंत्र की रक्छा केलिए जागरूक मतदाताओं को इन दबंग बूथ कब्ज़ा करने वाले और फर्जी मतदान कराने वालों का सामूहिक विरोध करना चाहिए !अभी निर्वाचन के सिर्फ दो चक्र ही पूर्ण हुए हैं !और इन चक्रों में दबंगो ने बूथों पर कब्जे भी किये हैं !और फर्जी मतदान भी कराया है !अगर यह रोका नहीं गया तो फिर जिलापंचायत इन्ही दबंगो की बनेगी !और लोकतंत्र की हत्या होगी !
No comments:
Post a Comment