Tuesday, 20 October 2015

क्या आपको यह भी ज्ञान नहीं है !कि महापुरुषों के सम्बन्धी परिवार के  रिश्ते से नहीं जाँचे जाते हैं !उनके सम्बन्धी बो होते हैं ! जो उनके आदर्शों और कार्यक्रमों को अपनाते हैं !अगर गांधी जी ने जीवन में पत्नी पुत्र आदि को ही अपना सगा सम्बन्धी माना होता तो बे राष्ट्रपिता न होते !और अब तो बे विश्व पुरुष हैं !संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक राय से उनके जन्म दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाने की घोसणा की है !यह सम्मान संपूर्ण विश्व में सिर्फ गांधी जी को ही प्राप्त हुआ है !गांधी जी को किसी की बेईमानी से जोड़कर समाचार प्रकाशित करने में क्या आपके चैनल की लोकप्रियता बढ़ जाती है ?  ईसा लोगों को उपदेश दे रहे थे ! कि उनके माता और भाई आये किसी ने यीशु से कहा आपकी माता और भाई बाहर हैं बे आपसे मिलना चाहते हैं ! यीशु ने  अपने शिष्यों की ओर संकेत करते हुए कहा कि देखो ये हैं मेरी माता और भाई जो मेरे स्वर्गीय पिता की इक्छा के अनुसार कार्य करता है ! वही है मेरा भाई मेरी बहन और मेरी माता !इसलिए गांधी जी के ऊपर इस तरह के परिवार क़ी गलती का आरोपण  कर उनके चरित्र  को  गन्दा  करने का प्रयत्न ना करें!यह उचित नहीं है

No comments:

Post a Comment