Saturday, 17 October 2015

चमार शब्द राशन कार्ड पर लिखा होने के कारण  राशन नहीं मिल रहा है ------ झाँसी जनपद के एक गाओं का यह मामला ब्लॉग के माध्यम से जीशान अख्तर ने प्रस्तुत किया है !इसके अतिरिक्त दलितों के साथ छुआछूत आदि की घटनाओं के सम्बन्ध में भी बताया गया है !पहली बात तो यह है कि राशन कार्ड में जाति सूचक शब्द लिखा ही नहीं जाना चाहिए था !देश में अश्प्रस्यता  को समाप्त करने के लिए जो कानून बना है !उसमे जाति सूचक शब्दों से किसी दलित को पुकारना दंडनीय अपराध है !फिर यह भूल कैसे हुई ?इसको सुधारने के लिए जिला प्रशासन से शिकायत की जा सकती थी !दलितों को हैंडपंपों  से पानी नहीं भरने दिया जाता है !या उनको कोटेदार इसीलिए राशन नहीं देता है कि वह सवर्ण है !ये सब बातें बहुत चौंका देने वाली है !देश में आरक्छण के कारण बहुत से दलित केंद्रीय मंत्री देश के राष्ट्रपति और मुख्य मंत्री तथा आई ये एस और आई पी एस  तथा सभी छेत्रों में महत्त्व पूर्ण पदों पर  बड़ी संख्या में पदासीन हैं !ग्रामसभाओं से लेकर जनपद तक और नगर पालिकाओं और नगरनिगमों के अध्यक्छ और मेयर के पद पर भी दलित पदासीन है !उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ४बार प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं !उनके बहुत से ब्राह्मण ठाकुर आदि मंत्री उनके पैर छूते हैं !उनका बहुत शानशौकत का जीवन है !जो राजाओं के विलास पूर्ण  जीवन को भी मात  कर देता है !उन पर आय से अधिक संपत्ति के उपार्जन की सी बी आई जाँच भी चल रही है !हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने उनके बंगले की मरम्मत और सजाबट के लिए खर्च होने वाले  सरकारी खजानेसे  ८६ करोड़ रूपया खर्च करने पर आपत्ति भी उठाई है !आरक्छण  से सर्वाधिक लाभ चमार जाति को ही हुआ है !इसलिए अब सर्वसमावेशिक  विकास और महादलित के विकास की बात चुनावी मुद्दे बन गए हैं !ऐसी स्थिति में चमार जाति पर होने वाले ये अत्याचार कानूनो के बाद और इस जाति के गगन चुम्बी विकास के बाद भी इस बात को सिद्ध करते हैं !कि आरक्छण की गंगा में जिन लोगों को स्नान करने का अवसर प्राप्त हुआ है !बे अब उसको अपने और अपने परिवार  तक ही सीमित रखना चाहते हैं !और इसमें बे सफल भी हो रहे हैं !इसलिए आरक्छण की समीक्छा होनी चाहिए !और इसको दलित विनाशक होने से बचाना चाहिए !और दलितों को अपनी इन परेशानियों को जनप्रीतनिधियों के माध्यम से प्रसाशन और मुख्य मंत्री तक पहुचाना चाहिए !मऊ रानी पर के जिस गाओं की ये घटना  है !वहां की विधान  सभा सीट आरकच्छित है !जिस पर इस समय अत्यंत संपन्न दलित महिला पदासीन है !इस अरक्छित सीट से दो दलित राज्य में मंत्री भी रह चुके हैं !और बे भी काफी संपन्न है !वर्तमान विधायक के परिबार का मऊ नगर पालिका का चेयरमैन भी है !और इस परिवार के सदस्योँ को सवर्ण ब्राह्मण ठाकुर बानिया आदि अत्यंत आदर के साथ अपने शादी आदि समारोहों में आमंत्रित करते हैं !और सबसे अधिक इज्जतदार स्थानो पर बैठाते हैं !इनसे भी ग्रामबासियों को अपने साथ होने वाले भेद भाव की बात  करनी चाहिए !

No comments:

Post a Comment