आजकल देश में गांधीजी के बारे में मनगढंत झूठे आरोप लगाने वालों का तांता लगा हुआ है !और देश के बाहर संपूर्ण विश्व में गांधी जी की प्रसंसा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है !भारत के बाहर भारत के प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री भी संयुक्त राष्ट्र संघ में अपने भासण के प्रारम्भ में आदर के साथ गांधी जी का स्मरण करते हैं !फिर अपना भासण प्रारम्भ करते हैं !गांधी जी की मृत्यु के ६० साल के अंदर १३० देश आजाद हुए !और आजाद कराने वाले नेताओं ने अहिंसा के आधार पर अपने देश की आजादी प्राप्त की ! और गांधी जी के नेतृत्त्व से प्रेरणा प्राप्त करने की बात कही !१५० देशों ने गांधी जी के नाम पर डाक टिकट जारी किये हैं !कनाडा में कोरिया में ऑस्ट्रेलिया में और अभी हाल में लंदन के पार्लियामेंट स्कवायर में साउथ अफ्रीका आदि में गांधी जी की प्रतिमाएं स्थापित की गईहैं !इसके साथ ही अनेक देशों में गांधीजी के नाम पर सड़कों के नाम रखे गए हैं !अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने सर्वसम्मत प्रस्ताव से गांधी जी के अहिंसा के सिद्धांत को स्वीकार किया है !देश के लिए सबसे बढे गौरव की बात यह है !कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने सर्वसम्मत प्रस्ताव से गांधी जी के जन्म दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूपमे मनाने का प्रस्ताव पारित किया है !गांधी जी का जन्मदिन लगभग २०० देशों में विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है !जर्मनी के राष्ट्रपति गाक ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अपने प्रथम भासण में कहा कि गांधी जी के सिधान्तो को वही अपने आचरण में उतार सकता है !जिसमे आत्मविश्वास हो !फ्रांस के वित्त मंत्री ने गांधी जी की आत्मकथा फ्रेंच भाषा मेलिखी है ! अभी हाल ही में अरबी भाषा में भी मिस्र में गांधीजी की आत्मकथा का अनुबाद किया गया है !गांधी जी के सत्य अहिंसा के सिधान्तो को आत्मसात करने के लिए इटली जर्मनी और लंदन में भी पीस पार्टी है !अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय संसद के जॉइंट अधिवेशन में कहा था कि अगर गांधी जी ना होते तोमे अमेरिका का राष्ट्रपति न बनपाता !२०१२ में मिस्र में जो अहिंसक क्रांति हुई !उसका सूत्रधार भी मिस्र को मुक्ति दिलाने वाले अहिंसक नेताओं ने गांधी जी को बताया !वहां एक नारा सलेमिये सलेमिये का आंदोलन कारी लगाते थे !जिसका अर्थ होता है शांति पूर्ण !चीन में भी अहिंसक आंदोलन सत्ता के विरुद्ध चल रहा है !पाकिस्तान में भी प्रेजिडेंट मुसर्रफ द्वारा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को अवैधानिक ढंग से बर्खास्त किये जाने पर वकीलों ने अहिंसक आंदोलन किया था !जिस के कारण मुसर्रफ को अपनानिर्णय बदलना पड़ा था !इस आंदोलन को पाकिस्तान में ब्लैक कोट अहिंसक क्रांति के नाम से याद किया जाता है !इसी प्रकार के अनगिनित उदहारण विश्व के अनेक देशों के दिए जा सकते हैं !जहाँ गांधी सद्भाव शांति और अहिंसा के रूप में अवतरित हुए है !गांधीजी उन देशों की आवश्यकता बन गए हैं !किन्तु भारत में अभी गांधी आवश्यकता नहीं बन पाये हैं !यहां की आवश्यकताएं भिन्न है !इसीलिएयहाँ लोग गोडसे की जिंदाबाद बोलरहे हैं !और नित्यप्रति नितांत झूठी मनगढ़ंत बातें गांधी जी को लांछित करने के लिए प्रकाशित की जा रही हैं !
No comments:
Post a Comment