बालू गिट्टी मुरम माफिया और बिल्डर्स इतने शक्तिशालिहो गए हैं !कि बे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को भी ट्रक और ट्रेक्टर से कुचलने की कोशिश करते हैं !और ऐसी कुछ घटनाएँ भी घट चुकी हैं जिसमे अधिकारियों की मौतें हो चुकी हैं !ये माफिया छोटे मोटे राजनेता होते हैं !और इन्हे मंत्रियों सांसदों और विधायकों क संरक्छण प्राप्त होता है !अन्यथा यह पुलिस की मार पीटकर थाने से ट्रेक्टर छुड़ाने की हिम्मत नहीं कर सकते थे !राजनेताओं को यह समझना चाहिए कि बे अंगारों पर खेल रहे हैं !यदि पुलिस का भय समाप्त हो जायेगा !तो गुंडे लफंगे स्वतंत्र होकर अपराध करेंगे !वैसे भी पुलिस को इतना कमजोर राजनेताओं ने कर दिया है !कि आमजन का विश्वास पुलिस से उठगया है !और छोटी बड़ी सभी घटनाओं के लिए लोग सी बी आई जाँच की मांग करने लगे हैं !नेताओं को पुलिस पर भी नियंत्रण करना चाहिए कि वह रिश्वत ना ले और कानून के अनुसार काम करे किन्तु गुंडों और लफंगों पर जब पुलिस कार्यबाही करे तो उसमे नेताओं का हस्तछेप न हो !
No comments:
Post a Comment