पातंजलि के सभी उत्पाद जनता में विश्वसनीय माने जाते हैं !और बाबा रामदेव का स्वदेशी वस्तुओं का उत्पादन कर उनको जनता के उपयोग के लिए प्रस्तुतकरना सराहनीय कदम है !गाय का घी पतंजलि का घी खाने वालों के लिए बरदान है !किन्तु कुछ लोग कहते हैं कि गाय के घी में भी पातंजलि पीले रंग का प्रयोग करता है !यदि यह सही है !तो इसका प्रयोग बंद होना चाहिए !इसके अतिरिक्त गाय का घी २,३,५., १६ किलो की पैकिंग में भी बेचा जाना चाहिए !गाय के घी को पतंजलि को सिर्फ लागत मूल्य पर ही उपलब्ध कराना चाहिए !यह गो माता की सेवा होगी !क्योँकि गाय का घी हवन आदि में बहुत आवश्यक होता है !बहुत सी धार्मिक संस्थाएं यज्ञोँ का आयोजन करती है !किन्तु उन यज्ञोँ शुद्ध घी का प्रयोग नहीं होता है !और सामग्री भी सत्यार्थ प्रकाश में वर्णित मान दण्डो को पूरा नहीं करती है !बाबा रामदेव भी यज्ञ को महत्त्व देते हैं !इसीलिए पातंजलि को हवन सामग्री और गाय का घी लागत मूल्य पर उपलब्ध कराना चाहिए !
No comments:
Post a Comment