ललितपुर के जिलाधिकारी का तर्क कि आत्महत्या करने वाले किसान का भाई लकवाग्रस्त था इसीलिए इस किसान ने आत्महत्या कर ली थी !इस तर्क को प्रशासन के अतिरिक्त मंद बुद्धि व्यक्ति भी स्वीकार नहीं करेगा !ऐसा तो सारे विश्व में कोई उदाहरण शायद ही मिले कि भाई की बीमारी के कारण भाई ने आत्महत्या कर ली थी !भूख , स्वयं की असाध्य बीमारी गरीबी तंगहाली असहनीय नुक्सान पुत्र पत्नी पति आदि की अस्यामिक मृत्यु के कारण आत्महत्या के समाचार तो सुन ने में आते हैं !किन्तु आत्महत्या का यह अजीबो गरीब कारण पहली बार सुन ने में आया है !किसानो की आत्महत्या का सही और वास्तविक कारण तो उनका कर्ज ग्रस्त होना और बिगत कई सालों से फसल का खराब होना ही है ! किसानो की आत्महत्या का कोई अन्य कारण संभव ही नहीं है !जो फसल खराब होने का मुआबजा आदि किसानो को राज्यसरकारों ने आवंटित किया है !उसमे भी लेखपालों और विचौलियोँ को ही लाभ पहुंचा है !किसानो की जितनी दुर्दशा इस समय हो रही है !उसका सही चित्रण और उचित समाधान नहीं हो पा रहा है !देश में राजनैतिक नेतृत्त्व भी बड़े विचित्र प्रकार का है !कुछ किसानो के हमदर्द नेता भी है !जो किसानी करते हैं ! और किसानो की परेशानी से परिचित हैं !और उनको स्वयं कृषक होने के कारण किसानो के दर्द का अनुभव भी है !और बे प्राण पण से किसानो की दर्द की आवाज प्रसाशन तक पहुंचाते भी हैं !किन्तु सत्ता धारी नेताओं की उदासीनता और असहयोग के कारण !तथा नेताओं के एक सूत्री कार्यक्रम जमीने हड़पो, भवन निर्माण और कॉलोनी बनाने के लिए उपयुक्त जमीनो पर कब्ज़ा करो !गिट्टी मुरम बालू जंगल आदि को अवैध आमदनी का माध्यम बनाओ !सभी प्रकार के पुल निर्माण सड़क निर्माण आदि के ठेके जोर जबदस्ती से प्राप्त करो !सभी सरकारी बिभागों में गलत कामों में सहयोग देनेवाले घूसखोर अधिकारियोँ की न्युक्ति अपने प्रभाव से कराओ !और जो सरकारी अधिकारी अपने कर्तव्योँ का पालन करे उसकी मार पिटाई कर दो या संभव हो तो उसका ट्रांसफर करा दो !बढ़िया कीमती कपडे पहनो गले में ५ तोला की शुद्ध सोने की जंजीर पहनो ! हाथोँ में सोने की अंगूठियां धारण करो ! और १५ लाख से लेकर ५० लाख तक की कारें खरीद कर उनमे बैठ कर घूमो !शादिया इतनी खर्चीली करो कि राजे महा राजे और धन्ना सेठ भी देख कर आश्चर्य चकित हो जाएँ !अब इन गरीब तंग हाली से जूझते हुए आत्महत्या करने वालों किसानो की सही खबर मुख्य मंत्री तक कौन पहुंचाए ?
No comments:
Post a Comment