मोदी जी के जन्मदिन पर बधायिओं का तांता लगा रहा है !किन्तु मोदीजी को बधाई देने वालों में सत्य का अंश कहीं तारीफ़ के कारण लुप्त रहा !तो बिरोध और मजाक उड़ाने वाली बधाईयों में भी सत्य का अंश गुप्त रहा !सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों की प्रसंशा करना ये देश के स्वार्थी और लाभ प्राप्त करने वालों के दिल दिमाग और शब्दों में हाबी रहता है !और यह शब्दानुराग उन्ही के दल के घोर विरोधी नेताओं में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है !भाजपा के नेता मोदी जी की प्रसंशा इसीलिए यथार्थ से अधिक करते दिखाई देते हैं !क्योँकि जो सत्ता पर सबार है !उन्हें भी मोदी जी की प्रसन्नता चाहिए !और जो सत्ता पर सबार होना चाहते हैं !और जिनका मुख संसद या विधान सभाओं की ओर है !उन्हें भी सिर्फ मोदी जी के आशीर्वाद की ही आवश्यकता है !जिन लोगों ने मोदी जी के मजाकिया चित्र प्रस्तुत किये है !और मोदी जी का मजाक उड़ाया है !बे भी सत्य से बहुत दूर हैं !उनका मोदी जी की खिल्ली उड़ाना उनकी राजनैतिक मजबूरी है !मोदी जी की राजनैतिक जीवन का जो सबसे उज्जवल चित्र है !वह है उनकी व्यक्तिगत ईमानदारी !और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से प्राप्त वैदिक संस्कृति से अगाध प्रेम और अंध राष्ट्र भक्ति !जिसके कारण उनके दल के बहुत से शव्द बहादुर ईमानदारी और राष्ट्र प्रेम का गुण गान करने वाले भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे नेताओं पर कठोर नियंत्रण !जिस से केंद्र में किसी भी प्रकार का घोटाला अभी तक नहीं हो पाया है !उनकी राजनीति में परिवार पोषण की बृत्ति का भी अभाव है !वह प्रधान मंत्री निवास में एकाकी जीवन जीते हैं !वहां पर उनकी पूज्य नीय माता जी तक नहीं जाती हैं !मोदी जी की राजनीति का सबसे अधिक दुःख पहुंचाएं वाला पक्छ है !उनका अम्बानी अडानी और देश विदेश के सभी पूंजीपतियों को महत्ता देना !और देश की अर्थव्यबस्था को पूंजी पतियों के हाथों में सुपुर्द कर देने का प्रयत्न !उनके भारत विकास में गाओं और ग्रामस्वराज का विनाश साफ़ साफ़ दिखाई देता है !ग्रामस्वराज सेही देश का विकास होगा ! और देश में स्वाबलम्बी समाज का निर्माण होगा !यह गांधी जी के जीवन दर्शन का सार तत्त्व था !और इसी बुनियाद पर गाओं को मजबूत करने का प्रयत्न किया जाना चाहिए था !किन्तु स्मार्ट सिटी निर्माण योजना में ग्रामस्वराज्य के बिनाश के बीज मोदी जी ने बो दिए है !और जब यह ब्रक्छ फलदेना शुरू करेगा तो गाओं शहरों के गुलाम हो जायेंगे ! मोदी जी के भासणो में सत्यांश कम होता है !उनके भासण राजनैतिक दृष्टि से राजनैतिक लाभ के लिए होते हैं !जो लोकतान्त्रिक देश के प्रधान मंत्री के आचरण के योग्य नहीं है !भाजपा के संगठन और सत्ता के सभी सूत्र मोदी जी के हाथ में है !और मोदीजी के नियंत्रण की डोर संघ के हाथों में है !मोदी जी दीर्घ आयु हों !भारत के राजनेता उनकी व्यक्तिगत ईमानदारी और परिवार से मुक्त रहने से प्रेरणा प्राप्त कर भारत में लोकतंत्र के लिए कार्य करें !किन्तु मोदी जी की राजनीति का अनुकरण ना करें ! i
No comments:
Post a Comment