आपात काल में मुझे भी मीसा बंदी के रूप में लम्बा समय जेल में बिताना पड़ा था !यद्द्पि हम राजनैतिक बंदी थे और हमको बी क्लास की सुविधा प्राप्त थी इसीलिए मीसा बन्दियोँ को जेल में रहते हुए भी आरामदायक सुविधा युक्त सेवायें सरकार की और से प्राप्त थी !किन्तु जो आम कैदी होते हैं ! उनको तो जेल में जो वैधानिक सुविधाये शाशन प्रदान करता है बो भी प्राप्त नहीं हो पाती हैं !लेकिन जिनके पास पैसा होता है !या रसूख दार नेता आदि होते हैं उनको सभी अच्छी से अच्छी सुविधाएं भ्रष्ट जेल प्रशाशन प्रदान करता है !खास तौर से अगर राज नेता सत्ता दल द्वारा समर्थित है तब तो जेल प्रशाशन उसको सर माथे पर बिठाता है !लालू यादव की अगवानी तो जेल अधिक्छक ने खुद की थी और उनको सलामी भी दी थी !इस समय भी जितने भी पूर्व मुख्य मंत्री , मंत्री सांसद विधायक बड़े अधिकारी जेलों में बंद है !बे सभी अपने मनमाफिक सुविधा युक्त जीवन जी रहे हैं !इसीलिए आशाराम बापू का जो जीवन क्रम जेल का भास्कर द्वारा बताया गया है !इसमें किसी प्रकार का संदेह करने की आवश्यकता नहीं है !अगर इन सुविधा भोगी लोगों को वास्तविक जेल जीवन जीना पड़े तो या तो ये जेल में ही काल कवलित हो जाएंगे या फिर सूख कर काँटा हो जाएंगे !फिर इस समाचार के आलोचकों को भारत के गृह मंत्री के व्यान को ध्यान में रखना चाहिए जब उन्होंने कहा था संत आशाराम पर अत्याचार की हद होगयी है !भाजपा के बहुत जुझारू नेता सुब्रामनियम स्वामी ने भी ऐसा ही व्यान देकर आशाराम को शीघ्र जेल से मुक्त कराने की घोषणा भी की थी !किन्तु न्यायालय ने उनकी दलीलों को अस्वीकार कर दिया था !आशाराम की राजनैतिक शक्ति और भक्तों की भक्ति दोनों ही न्यायालय को प्रभावित नहीं कर पा रही हैं !इसीलिए आशाराम जेल में बंद है !लेकिन जेल प्रशासन न्यायालय के अधिकार छेत्र में नहीं आता है !इसीलिए पुष्ट तथ्य पूर्ण प्रमाणों के आधार पर ही भास्कर ने यह रिपोर्ट प्रकाशित की है !अगर किसी को लगता है की रिपोर्ट सही नहीं है !तो गन्दी और अभद्र भाषा का प्रयोग नाकर वैधानिक कार्यवाही भास्कर डॉट कॉम के खिलाफ की जा सकती है ! किन्तु अत्यंत अश्लील भाषा का प्रयोग तो करना ही नहीं चाहिए !
No comments:
Post a Comment