Monday, 28 September 2015

हिमांचल प्रदेश के मुख्य मंत्री के आवास पर लड़की की शादी के अवसर पर जिस तरह से सीबीआई ने छापामारी की है !उसका विरोध हिमांचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और भाजपा के पदाधिकारियों ने भी की है !सीबीआई पर जो आरोप सत्ता दल का समर्थन करने के लगते आये हैं !उसका यह एक और उदाहरण सीबीआई ने पुत्री के विवाह के दौरान छापे मारी कर प्रस्तुत कर दिया है !किन्तु इसके लिए सिर्फ सीबीआई को दोषी ठहराना ठीक नहीं होगा !इसके लिए जिम्मेदार तो सत्ता दल के नेता ही होते हैं !इसीलिए जब कांग्रेस सत्ता में होती है ! और कार्यबाही भाजपा आदि बिपक्छी दलों पर होती है !तो ये नेता चिल्लाते हैं ! कि सीबीआई सरकार के दबाव में काम करती है !औरयह बात इस  छापामारी से सही  सिद्ध  हो  रही  है !सुप्रीम कोर्ट को यह कहना पड़ा था  !कि सीबीआई सरकारी तोता है !और अभी हाल ही में एक टिप्पड़ीं में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है ! कि सीबीआई की जाँच के लिए भी एक और सीबीआई का गठन करना पड़ेगा !यह लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुर्भाग्य की बात है कि राजनेता अपने निकृष्ट स्वार्थों की पूर्ति के लिए स्वस्थ लोकतान्त्रिक परम्पराओं को विकसित नहीं होने देरहे हैं !इतिहास में इन नेताओं का नाम लोकतंत्र विनाशक के रूप में दर्ज होगा !और आने वाले समय में बच्चे आजादी दिलाने वाले महान नेताओं का इतिहास भी पड़ेंगे और इन लोकतंत्र विनाशक स्वारथी नेताओं का इतिहास भी पड़ेंगे !

No comments:

Post a Comment