Monday, 7 September 2015

इनफिल्मी कलाकारोँ का तो जीवन ही विलासिता  के बैभव से भरपूर होता है !आजकल भारत में फ़िल्मी कलाकार और क्रिकेट के खिलाडी मीडिया के आकरषण के केंद्र बने हुए हैं !इनके प्रेमप्रसंग, शादी व्याह,  आपसी मतभेद,  जन्म मृत्यु और अनेक प्रकार के प्रसंग श्रव्य और दृश्य अर्थात प्रेस और एलेक्ट्रोनॉक मीडिया पर नित प्रति प्रमुखता से प्रकाशित होते रहते हैं !ये बड़े भाग्यशाली लोग हैं कि इनके सभी प्रकार के  अवगुण महान गुणों में गिने जाते हैं !फिल्म जगत ही ऐसी जगह है जहां बिना किसी डिग्री के फिल्म अभिनेता युग का महानायक बन जाता है !और बल्ले से गेंद पर प्रहार करने वाला खिलाड़ी भारत रत्न  बन जाता है  ! अंग्रेजी का वेनिटी शव्द का अर्थ ही शिष्टता का द्योतक नहीं है !उस वैनिटी वेन  का गुणगान यहाँ किया जा रहा है !प्रेस का काम सिर्फ समाचार प्रकाशित करना ही नहीं है !और ना ही पाठकोँ की रूचि के अनुसार समाचार प्रकाशित करना है !एक बहुत गंभीर उत्तर दायित्त्व मीडिया का युवाओं और पाठकोँ में परिष्कृत सुसंस्कारित सदाचारी दृष्टि उत्पन्न करने का भी है !इसीलिए इस प्रकार के सामजिक सांस्कृतिक नैतिक उत्थान  में समर्पित   सेवा भावी महापुरुषोँ को गाओं, गली और नगरों से खोज कर उनको भी समाचारों में प्रमुखता देनी चाहिए !क्योँकि सदाचार और संस्कृति का इतिहास उनके जीवन चर्या से निर्मित होता है ! ४ करोड़ की वैनिटी वेन  रखने वाले और अमेरिका के सारे होटल बुक कराने वाले. और कुली की एक्टिंग करके करोङो रुपया अभिनय का लेने वाले, ठुमके लगाकर राजनीति से लेकर समाज में अग्रगण्य स्थान बनाने वाले देश के युवाओं को मांसल   सौंदर्य का गुलाम बनाने  वाले और बल्ले से गेंद उचकाने वालों से नहीं होता है !

No comments:

Post a Comment