मृत्यु के इतने लम्बे समय बाद इस मामले को उठाया जा रहा है !अगर कोई रहस्य उनकी मृत्यु के सम्बन्ध में है जो उनकी मृत्यु को हत्या मानता हो !और यदि उसका रहस्य सरकार के पास हो तो उसे सरकार को शीघ्र प्रकाशित कर देना चाहिए !जो भी लिखित जानकारी सरकार के पास हो उसे जनता के सामने रखने में कोई दिक्कत भारत सरकार को नहीं होनी चाहिए !यह बात ताशकंद समझौते के समय में भी समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थी !कि ताशकंद समझौता रूस के दबाव में किया गया था !और भारत में भी इसका स्वागत नहीं हुआ था !समझौते के विरोध में केंद्रीय मंत्री महावीर त्यागी ने त्यागपत्र दे दिया था !पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब शाश्त्री जी से हाथ नहीं मिलान चाहते थे !कोशिजिन ने अयूब को शाश्त्री जी से हाथ मिलाने के लिए बाध्य किया था !शाश्त्री जी के भासण पर तालियां बजी थी किन्तु भुट्टो ने तालियां नहीं बजाई थी !अयूब को भुट्टो को तालियां बजाने के लिए को कुहनी से इशारा करना पड़ा था !समझौते के बाद शाश्त्री जी की हत्या समझ में नहीं आती है !क्योँकि पाकिस्तान रूस की मदद से अपने उद्देश्य में सफल हो गया था !समझौते से लाभ तो पाकिस्तान को ही हुआ था
No comments:
Post a Comment