Monday, 21 September 2015

आपातकाल का समर्थन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का एक राजनैतिक कदम था ! संघ का एकमात्र उद्देश्य कांग्रेस को देश की सत्ता से बाहर  करने का रहा है !परतंत्र भारत में आजादी की लड़ाई लड़ने वाला एक मात्र राजनैतिक दाल कांग्रेस ही था !जिसमे हिन्दू वादी समाजवादी क्रांतिकारी आदि सभी विचारों के नेता थे ! गांधीजी का उदय राजनीति  में धूमकेतु की तरह हुआ !बे विश्व राजनीति के सबसे प्रभाव शाली व्यक्ति हो गए !कांग्रेस में जोहिंदू वादी नेता थे !बे गांधीजी को  मुसलिम समर्थक और हिन्दू विरोधी मानते थे !इसीलिए देश की संरचना हिन्दू राष्ट्र के रूप में स्थापित करने वाले नेता उनके घोर विरोधी हो गए !परिणामस्वरूप  डॉ हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की ! जिसका मुख्य कार्य  देश में हिन्दू गौरव की पुनः स्थापना करना है !गांधीजी को मुसलिम समर्थक और हिन्दू धर्म का  विरोधी मानने वाले गोडसे ने उनकी हत्या कर दी थी !संघ i पर अनेक बार प्रतिबन्ध लगाए जा चुके हैं ! आपात काल में भी इस पर प्रतिबन्ध लगाया गया था ! स्वयंसेवकों  को जेलों में ठूंस दिया गया था !इनको उत्पीड़न से बचाने के लिए संघ ने आपातकाल का समर्थन किया था

No comments:

Post a Comment