Friday, 11 September 2015

बर्तमान भारत की  सबसे  महत्त्व  पूर्ण जरूरत कर्तव्य निष्ठ अधिकाइयों कर्मचारियों ,राज नेताओं आदि की है !देश में प्रतिभा  की योग्यता  की कमी नहीं है !यदि कोई कमी है तो कर्तव्य निष्ठा की !इस पुलिस अधिकारी का त्याग अनुकरणीय है !यह इसीलिए मात्र एक रुपया बेतन में लेते हैं !क्योँकि आर्थिक दृष्टि से परबारिक सम्पत्ति जो इन्हे विरासत  में प्राप्त हुई है !उस से इनके परिवार और इनके सामने आर्थिक संकट का अभाव है !किन्तु सबसे अधिक जो महत्त्व पूर्ण  बात यह है कि इनमे लोभ लालच और धन संग्रह की बृत्ति  का अभाव है !आर्थिक दृष्टि से संपन्न तो इनसे कई गुने पूंजीपति, राजनेता, ओरउद्द्योग पति, आदि  मौजूद है !किन्तु उनकी धन संग्रह की लालसा इसके बाद भी उनको कर्त्तव्य निष्ठ जीवन  जीने से बंचित किये रहती है ! और बे अनेक प्रकार के अनैतिक अवैधानिक धँधोँ में लिप्त रहकर धन के उपार्जन और संपत्ति संग्रह में लगे रहते हैं !ऐसे और भी कर्तव्य निष्ठ  अनेक राजनेता सरकारी अधिकारी उद्द्योग्पति अखवार और चैनल्स चलाने वाले देश में मौजूद होंगे !भास्कर को इस प्रकार के सभी छेत्रों के कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तियोँ के बारे में इस प्रकार के प्रेरक प्रसंग खोजकर निष्पक्छ भाव से लोगों के सामने रखना चाहिए !ताकि लोगों को कर्तव्य पालन की प्रेरणा प्राप्त होती रहे !

No comments:

Post a Comment