Tuesday, 11 August 2015

1 of 229
 


आजाद भारत की प्रारम्भिक सरकारों ने तो सरकारी धन का आवश्यकता से अधिक सावधानी से मितव्यता पूर्ण ढंग से खर्च किया !प्रारम्भ में तो सांसदों को बेतन भी नहीं मिलता था !सिर्फ संसद के सत्र के दौरान भत्ता मिलता था !सांसद और विधयक को जो वेतन और सुविधाएं प्राप्त थी !बे अत्यंत अल्प थी !राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री ही वायुयान का प्रयोग यात्राओं में करते थे !बाकी सभी केंद्रीय मंत्री  और मुख्य मंत्री ट्रैन और कार का प्रयोग करते थे !किन्तु धीरे धीरे राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमन्त्री  केंद्रीय मंत्रियों मुख्य मंत्रियों और मंत्रियों सांसदों और विधायकों के बेतन और सुबिधाओं में गगनचुम्बी बृद्धि हुई !और उनका दर्जा और रहन सहन राजाओं महाराजाओं से भी अधिक आरामदायक वैभव और विलास पूर्ण होगया !और अब बे आमजनता के प्रितिनिधि नहीं मालुम पड़ते हैं !राजनेता मतदाताओं को लुभाने  के लिए राजकोष से धन लुटाते हैं ! जितनी भी योजनाये जनता के लाभ के लिए बनती है !उनके बड़े बड़े बजट बनते हैं !और उनके लिए बड़ी भारी धनराशि आवंटित की जाती है ! किन्तु उसका ९०%राजनेताओं भष्ट अधिकारियों के उदर में समा जाता है !आवागमन स्वास्थय शिक्छा गरीबी निबारण के लिए आवंटित पैसे का इतना अधिक दुरपयोग होता है !कि सड़कें बनती नहीं है ! और उनका पैसा ठेकेदारों की जेब में नेताओं के सहयोग और अधिकारियों के भ्रष्टाचार से चला जाता है !और जिन सड़कों और पुलों आदि का निर्माण होता भी है !बे शीघ्र टूट जाते हैं !यही हाल शिक्छा और स्वास्थय ऐसे महत्त्वपूर्ण विभागों का और अन्य बिभागों का है ! देश में खनिज बालू गिट्टी मिटटी आदि का दोहन होरहा है !जंगलों कि अंधाधुंध विनाश हो रहा है ! पर्यावरण खतरनाक स्थिति तक बिगड़ गया है !वित्त मंत्री का यह कथन सही है !कि सरकारों को सरकारी धन ठीक से खर्च करना चाहिए !अगर सरकारें सरकारी धन का अपव्यय करेंगी तो ग्रीस कैसे हालत देश में उत्पन्न हो जायेंगे !मंत्री की यह भविष्य बाणी अवश्य सही होने वाली है !किन्तु देश के हालात ग्रीस से भी ज्यादा खराब होंगे !लेकिन इस सब के बाद भी ना तो राजनेता इस सीख पर ध्यान देंगे ! और ना ही सरकारी अधिकारी और कर्मचारी के आचरण में सुधार होगा !इसीलिए देश को इस संकट से जिसको देश में पैदा करने वाले राजनेता और राजनेताओं से संरक्छण ,प्राप्त भ्रष्ट अधिकारी हैं देश को इस भयाबह स्थिति से  सिर्फ भगवान ही उबार सकते हैं !अन्यथा आमजनता तो बहुत बड़ी विपत्ति की और धकेली जाती दिखाई दे रही है ! नरोत्तम स्वामी गांधीवादी विचारक झाँसी  मोब 9451937919


x




No comments:

Post a Comment