पाकिस्तान के बनजाने के बाद भी बहुत से मुसलमान भारत में ही रह गए ! जबकि उनके सगे सम्बन्धी रिश्तेदार आदि पाकिस्तान में चले गए !भोपाल के नबाब तो भोपाल रियासत पाकिस्तान में विलय करने के लिए प्रयत्न शील थे !किन्तु रियासत के बहुमत के विरोध के कारण बे पाकिस्तान में भोपाल रियासत का विलय नहीं कर पाये थे !भोपाल रियासत का विलय भी भारत में १९४९ में हुआ था !इसीलिए नबाब की बेटी आबिदा अपने पुत्र के साथ पाकिस्तान चली गयी थी !दुर्भाग्य से पाकिस्तान और भारत में आज तक सामान्य मित्रता पूर्ण सम्बन्ध स्थापित नहीं हो पाये हैं !तीन बार युद्ध भी हो चूका है !हिन्दुस्तान की सरकारों के भरसक प्रयासों के बाद भी दोनों देश अभी भी मित्रता और मधुर सम्बंधोँ से बहुत दूर हैं !किन्तु जो सगे सम्बन्धी भारतीय मुसलमानो के पाकिस्तान में रह रहे हैं बो सम्बन्ध तो हमेशा कायम रहने वाले हैं !करीना कपूर जो सैफ अली खान की बेगम हैं !उनका रिश्ता भी शहरयार से ससुर बहु का यथाबत रहेगा !अभी भी शादी व्याह पाकिस्तान और हिन्दुस्तान के मुसलमानो में हो रहे हैं !अगर दोनों देशों के सम्बन्ध भी सुधर जाएँ तो भारत और पाकिस्तान के लोगों में और भी शादी सम्बन्ध हो सकते हैं !और दोनों देशों के मुसलमान आराम से हिन्दुस्तान से पाकिस्तान और पाकिस्तान से हिन्दुस्तान में आ जा सकते हैं !
No comments:
Post a Comment