जितनी भी फोटो दिखाए गए हैं !उनमे से एक भी फोटो किसी भी महिला के साथ चाहे वह स्वदेशी हो या विदेशी एकांत का नहीं है !एडविना मौन्टबेटान के फोटो उनके पति की मौजदूगी के हैं !भारतीय संस्कृति और पाश्चात्य संस्कृति में बुनियादी फर्क हैं !वहां स्त्री पुरुषों के मध्य व्योहार में खुलापन है !स्त्री पुरुष के मध्य चुमबन या आलिंगन सार्वजानिक रूप से होता है !और इसे अश्लील नहीं माना जाता है !किन्तु स्त्री पुरुष के मध्य काम जनित सम्बन्ध अश्लील और वर्जित माने जातेहैं !आलिंगन और चुम्बन स्त्री पुरुष के मध्य शारीरिक संबंधों की पूर्व भूमिका नहीं समझे जाते थे !इसिलए ये सारे फोटो नेहरू जी के चरित्र पर हमला करने के लिए राजनैतिक लाभ की दृष्टि से किये जा रहे हैं !और इसी क्रम में और भी अफ्बाहों को फैलाया जा रहा है ! सिर्फ नेहरू जी ही सिगरेट नहीं पीते थे ! मौलाना अब्दुल कलाम आजाद आदि भी सिगरेट पीते थे ! जवाहर लालनेहरु आदि गांधी जी के सामने सिगरेट नहीं पीते थे !सिर्फ आजाद ही गांधी जी के सामने सिगरेट पीते थे !इंग्लैंड से शिक्छा प्राप्त सभी लोग धूम्रा पान करने के आदी होते थे !जवाहर लाल नेहरू के पिता पंडित मोतीलाल का जीवन अत्यंत बैभव पूर्ण था !किन्तु नेहरू जी का जीवन गांधी जी के संपर्क में आने के बाद सादगी से रहने का हो गया था !बे अपने हाथ से काती हुई खादी से बने हुए ही खादी के कपडे पहनते थे !उनके औरउनके पिता के कपडे पेरिस में धुलने जाते थे ~!इसका खंडन नेहरू जी ने खुद अपनी आत्मकथा में किया है !नेहरूजी जब देश के प्रधान मंत्री थे !तब इलाहाबाद नगर निगम के प्रशासक ने आनंद भवन की कुड़की हाउस टैक्स ना जमा होने का कारण करा ले थी !ऐसी अनेक घटनाएं नेहरूजी के सम्बन्ध में है !जो उनको अपने समकालीन नेताओं से महान सिद्ध करती हैं !नेहरू प्रधान मंत्री पद से बहुत अधिक महान थे !राजनैतिक लाभ के लिए इस महान नेता की छबि बिगाड़ने का प्रयत्न नहीं किया जाना चाहिए !लोकतंत्र में सत्ता स्थिर नहीं रहती है !वह नदी की तरह प्रबाहित होती रहती है !इसिलए आज जो सत्ता में नहीं है !उनके चरित्र हनन करने में समय बर्बाद करने के बजाये लोक हित के कार्य करना चाहिए !
No comments:
Post a Comment