Wednesday, 19 August 2015

हिन्दू धर्म का सही नाम सनातन धर्म है !जसके ज्ञान विज्ञान की शाब्दिक और अनुभव जन्य जानकारी वेदों में दी गयी है !इसलिए इसे  वैदिक धर्म भी कहा जाता है !सनातन धर्म की व्याख्या करते हुए यास्क ऋषि ने कहा है !सनातनो नित्य नूतनः ! सनातन धर्म चिर स्थायी है !इस धर्म का आधार सत्य अहिंसा अस्तेय अपरिग्रह और ब्रह्म चर्य है !प्राचीन भारत में यहां सभी धर्मों के लोग निवास करते थे !किन्तु बे प्रेरणा और आदर्श सत्य सनातन धर्म से ही प्राप्त करते थे !सनातन धर्म से उपकृत होकर धर्म की उच्चतम उचाई अध्यात्म को प्राप्त करते थे !सम्पूर्ण विश्व में सनातन धर्म आदर्श और प्रेरणा के रूप में पूजा जाता था !इन देशों में विद्यमान ये पूजास्थल इस बात को पुष्ट करता है !कि इन देशों में वैदिक संस्कृति विद्यमान थी !इंडोनेसिया कम्बोडिया मलेसिया थाईलैंड अफगानिस्तान  आदि देश तो सनातन धर्म को ही मान ने वाले थे !जिन्होंने समय के उलट फेर के कारण इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया !भारत में जन्मे बौद्ध धर्म जो सनातन धर्म ही है !इसका व्यापक असर और इस धर्म के मानने  वाले विश्व के बड़े देश चीन जापान विएतनाम सिंगापुर तिब्बत श्री लंका वर्मा    आदि पूरी तरह से बौद्ध धर्म के ही अनुयायी है ! ईशाई देशों विशेष कर अमेरिका इंग्लैंड जर्मनी फ्रांस  बेल्जियम आदि में काफी बड़ी संख्या में हिन्दू रहते हैं !विश्व के १४७ देशों में हिन्दू रहते हैं !अमेरिका में हिन्दुओं के सर्वाधिक मंदिर है ! विश्व का सबसे बड़ा स्वामी नाथ सम्प्रदाय का मंदिर अभी अमेरिका में बन रहा है !मलेसिया थाईलैंड श्री लंका वर्मा इंडोनेसिया कम्बोडिया आदि में प्राचीन हिन्दू मंदिर बड़ी संख्या में बने हुए हैं !पाकिस्तान और बांग्ला देश में भारी मात्र में हिन्दू मंदिर थे !जिनमे से अधिकाँश मंदिर तोड़ दिए गए हैं !किन्तु अभी भी पाकिस्तान और बांग्लादेश में पौराणिक महत्त्व के कुछ मंदिर बचे हुए हैं !!

No comments:

Post a Comment