Sunday, 23 August 2015

मुसलमानो के शासन काल में उर्दू फ़ारसी राज काज की भाषा थी !तथा स्कूलों में भी उर्दू फ़ारसी पढ़ाई जाती थी !इसलिए उस काल खंड में उर्दू भाषा में हिन्दू धर्मग्रंथो का लेखन भी विद्वानो द्वारा किया  गया था !यह उर्दू में लिखी गयी रामायण इसी तथ्य को सिद्ध करती है !कुछ मुसलिम शासक ऐसे भी हुए जिन्होंने हिन्दू जनता की धार्मिक भावनाओं का आदर किया !और गो बध पर प्रितबंध लगाया !और कुछ मुसलिम शासक ऐसे भी हुए जिन्होंने हिन्दुओं पर जजिया कर लगाया और हिन्दुओं पर अत्याचार भी किये !और कुछ मुसलिम शासक एसे भी हुए जिन्होंने हिन्दू धर्मग्रन्थोँ का गंभीर अध्ययन किया और हिन्दू मंदिरों को राज्य से जागीरें भी प्रदान की थी !अब देश आजाद  है इसलिए हमें भयमुक्त होकर सत्य को सत्य और झूठ को झूठ कहना चाहिए !किसी भी धर्म पर अनर्गल असत्य आरोपण नहीं करना चाहिए !हम सबका यही  प्रयत्न होना चाहिए की देश में सभी धर्मों का आदर हो !और देश विश्व में सर्वधर्म समभाव का ज्वलंत उदाहरण विश्व के सामने प्रस्तुत करे !

No comments:

Post a Comment