Tuesday, 25 August 2015

आबादी बृद्धि चाहे हिन्दुओं की हो या मुसलमानो की इसको कठोर कानून बनाकर रोका जाना चाहिए !जो लोग धर्म के आधार पर आबादी की बृद्धि  मानते हैं !और इसे भगवान की कृपा मानते हैं !उन्हें यह समझना चाहिए कि भगवान अगर आबादी बढ़ाने का काम करते हैं !तो आबादी के साथ ही पृथ्वी का आकार क्योँ नहीं बढ़ा देते हैं !तथा जल आदि की सुविधा में बृद्धि क्योँ नहीं कर देते हैं ?यह घोर अन्धविस्वाश है !और बच्चों के साथ अन्याय है !देश में बड़ी मात्रा में बच्चे कुपोषण के शिकार है !उनका शिक्छण और लालन पालन भी ठीक से नहीं हो पा रहा है !सरकार की जन कल्याण की सारी योजनाएं भ्रष्टाचार और बढ़ती हुई आबादी के कारण जन कल्याण नहीं कर पा रही हैं !स्वस्थ और उत्तम संतान के लिए आबादी पर नियंत्रण नितांत आवश्यक है !यह विज्ञान का युग है !इसमें शक्ति और सम्पन्नता तथा प्रभुता संतान बृद्धि से नहीं योग्यता और बुद्धि कौशल से प्राप्त होगी !ईसाई राष्ट्रों की आबादी कम है किन्तु बे अपनी वैज्ञानिक दृष्टि और कुशल प्रबंधन से सारे विश्व पर शासन कर रहे हैं  बड़ी आबादी वाला भारत भीख का कटोरा लेकर उन देशों से जल सड़क स्वास्थ्य, शिक्छा के लिए मदद  मांगता है

No comments:

Post a Comment