Thursday, 14 January 2016

शायद ही कोई ऐसा दिन निकलता हो जब देश में हिन्दू मुस्लिम दंगों तनाओं या झगड़ों के समाचार प्रकाशित न होते हौं मुहम्मद साहिब के जन्म दिन पर भी हिन्दू मुस्लिम झगड़ा हो गया झाँसी में मेने देखा की जलूस में बच्चे और युवा भी हाथों में तलवारें घुमाते हुए चल रहे थे जैसे मुहम्मद साहिब का जन्म दिन मनाने के बजाय कहीं युद्ध करने जा रहे हौं अभी देओबन्द में हापुड़ में और एक जगह और मुहम्मद साहिब पर आपत्ति जनक टिप्पड़ी करने पर हिन्दू मुस्लिम विवाद हो गया इन सब घटनाओं को देख कर ऐसा लगता है जैसे हिन्दू मुस्लिम एक दूसरे से लड़ने के मौके की तलाश में रहते हौं और कोई छोटी सी घटना भी उनको लड़ने का अवसर प्रदान करने के लिए काफी हो जाती है ये हिन्दू मुस्लिम विवाद क्या देश का भाग्य बनगए हैं ?इन दो धर्मों के बीच कभी स्थायी शांति स्थापित हो पायेगी ?यह तो भविष्य ही बताएगा अभी तो दंगा फसाद झगड़े तनाओ नफरत का दौर चलता दिखाई दे रहा है

No comments:

Post a Comment