Friday, 27 November 2015

मुसलिम विरोधी भगुआ ब्रिगेड परतंत्र भारत में भी थी !जोगांधीजी के सर्वधर्म समभाव  का विरोध करती थी !इसकाजन्म महाराष्ट्र में हुआ है !इसके शायद उचित कारण भी रहे हौं ? शिवाजी ने हिन्दू पद पादशाही की स्थापना के लिए प्रयत्न किया था !उसका शायद कारण महाराष्ट्र में मुसलिम शाशकों का हिन्दू जनता पर घोर अत्याचार था !उस समय देश में मुगलिया सल्तनत थी !और कट्टर मुसलमान औरंगजेब बादशाह था !शिवाजी की मृत्यु पर मुसलिम इतिहासकारों ने खुसी व्यक्त करते हुए  कहा था कि काफिर दोजख में चला गया है ! महाराष्ट्र में जन्मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और शिव सेना जैसे हिंदुत्तव को गरिमा प्रदान करने वाले येसंगठन अब बहुत शक्ति शाली हो गए हैं !राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ का बहुत अधिक विस्तार देश में तथा देश के बाहर भी हो गया है !और केंद्र में पहली बार शुद्ध  संघ के विचार को पोषण और संरक्छण देने वाले मोदीजी प्रधान मंत्री बने हैं !इस पर भी  विचार करने की आवश्यकता है !कि केंद्र में मोदीजी की सरकार क्योँ पदारूढ़ हुई !?गंधी जी के जीवन का बलिदान सिर्फ इसिलिये हुआ था ! क्योँकि उनकी हत्या करने वाला गोडसे उनको मुसलमानो का हितेषी और हिन्दुओं का दुश्मन समझता था !इस कीमती बलिदान की कीमत मुसलमानो ने नहीं की !पाकिस्तान में हिन्दुओं पर भयानक जुल्म ढाये गए !उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया !उनकी बहु बेटियों के साथ बलात्कार किये गए !और उनकी संख्या २४%जो बिभाजन के समय थी घट कर १% रह गयी !बांग्लादेश का निर्माण भारत के सैनिक सहयोग से संभव हुआ !किन्तु वहां भी हिन्दुओं पर अत्याचार होते हैं !कश्मीर में भी कश्मीरी पंडितों को चरम पंथियों ने कश्मीर से भगादिया !उनके मंदिर तोड़ दिए और उनकी जमीनो पर कब्ज़ा कर लिया !बांग्लादेशी बड़ी मात्रा में आसाम में प्रवेश कर गए हैं !और वहां के कुछ जिलों में असम के मूल निवासी अल्पमत में हो गए हैं !ये सब ऐसी घटनाएं हैं !जिनसे हिंदूवादी संगठनो को देश में ताकत मिली !देश में आज भी हिन्दू मुसलिम दंगे होते रहते हैं !इन सबका परिणाम है कि भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र में आजादी के बाद पहली बार बनायीं है !भगवा ब्रिगेड इस से अधिक उत्साहित होकर !अपनी प्रकृति के अनुसार मुसलमानो के बिरुद्ध शव्दिक हमले कर रही है !और कांग्रेस तथा अन्य सभी धर्म निरपेक्छ दलों पर भी प्रहार कर रही है !दुर्भाग्य से हिन्दू हित की बात करने बाले ये लोग हिन्दू स्वभाव और हिन्दू संस्कृति को नहीं समझ रहे हैं !हिन्दू का मानस स्वभाव से ही सभी धर्मों के आदर करने का है !जिस प्रकार से आमिरखान पर आक्रमण किया जा रहा है !और जो भी धार्मिक समभाव की बात करता है !उसको गालियां दी जा रही हैं !और उनको पाकिस्तान जाने की बात कही जा रही है !उसका खामयाजा भाजपा को अति शीघ्र उठाना पड़ेगा !भारत का जन मानस इस प्रकार  की धार्मिक काटटरता को स्वीकार नहीं करता है !भगुवा ब्रिगेड भारत को पाकिस्तान की प्रतिकृति बनाने में सफल नहीं हो पाएंगे !अगर ये भगुवा ब्रिगेड इसी तरह की धार्मिक असहनशीलता का प्रदर्शन करते रहे ! और अपने आचरण में सुधार नहीं किया !तो जो हश्र भाजपा का दिल्ली और बिहार में हुआ है !वही हश्र  इनका देश के अन्य राज्यों में होगा !और यह सिसिला केंद्र की सरकार तक जाएगा !अभी तो ६५ साल बाद केंद्र की सत्ता प्राप्त करने में सफलता प्राप्त कर ली है !किन्तु अब चूकेंगे तो भारतीय राजनीति में फिर से सत्ता में आना कठिन होजायेगा !

No comments:

Post a Comment