भारत में इनटॉलेरेंस का कारण घटनाएँ कम भड़काऊ व्यान बाजी अधिक है !मोदी के तथाकथित समर्थक जो भड़काने वाली व्यान बाजी करते हैं !उसका परिणाम यह होता है !कि देश में विरोधी खेमे भी सक्रिय होकर इन बेतुके और भड़काऊ व्यानो को लेकर क्रिया शील हो जाते हैं !और बिना मतलब देश में शाव्दिक तनाव उत्पन्न होजाता है !मोदी के सत्ता में आने के पहले कभी भी अपने आपको हिंदुत्तव का समर्थक कहने वाले इतने उग्र और भड़काऊ भासण देने वाले नहीं हुए !बाजपेयी जी भी देश के प्रधान मंत्री रहे !किन्तु कभी भी मुसलमानो और ईसाइयों के प्रति इतने तीब्र तेवर भाजपा ,संघ या हिन्दू वादियों के और से नहीं दिखाए गए !कभी किसी ने नहीं कहा था ! कि भारत हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा !और यह भी नहीं कहा गया था ! की मुसलमान देश छोड़ कर पाकिस्तान चले जाएँ !न कभी यह नारा बुलंद किया गया था कि गोडसे की मूर्तियां देश में स्थापित की जाएँ !न कभी नेहरूजी या कांग्रेस पर कभी अलोकतांत्रिक असभ्य हमले किये गए !इसका क्या कारण है !इसको समझने की चेस्टा की जानी चाहिए !कि ऐसा क्यों हो रहा है ?और इससे भाजपा को नुकसान हो रहा है !या लाभ हो रहा है ?मोदी जी से जब इनटॉलेरेंस के बारे में प्रश्न किया जाता है !तब बे भारत को गांधी और बुद्ध का देश कहते हैं !ऐसा उनके समर्थक भारत में क्योँ नहीं कहते हैं ?मोदी लगातार अपने भासणो में कहते हैं !सबका साथ सबका विकास !फिर उनके केंद्रीय मंत्री क्यों जहर उगलते हैं ?मंत्रिमंडल में राजनाथ सिंह और अरुण जेटली कैसे प्रबुद्ध और संविधान की समझ और आदर करने वाले लोग भी हैं !उनको प्रवक्ता के रूप में या उनके मार्ग दर्शन में जिम्मेदार लोगों को व्यान देने का उत्तर दायित्त्व क्योँ नहीं दिया जाता है ?ये लोग सम्वैधानिक मर्यादा के अंदर मोदीजी की सरकार क्योँ नहीं चलने देना चाहते हैं ?क्या इनको दिल्ली और बिहार के चुनाव परिणाम कोई सीख नहीं दे रहे हैं ? !इन्हे यह समझाना चाहिए की यदि इस तरह की भड़काऊ व्यान बाजी जारी रही !तो देश के बाहर मोदीजी को परेशानी खड़ी होगी और देश के अंदर जो होगा !वह भी इन लोगों की समझ में आ जाएगा !लोकतान्त्रिक व्यबस्था में संविधान के अनुसार आचरण करो !सत्ता हमेशा नहीं रहेगी !आये हो तो वायदों के मुताबिक कार्य करो !
No comments:
Post a Comment