Monday, 16 November 2015

इस्लामिक संगठन इस शदी  का क्रूरतम संगठन है !इसका विनाश सुनश्चित है !किन्तु इसकी इन बेहद अमानवीय क्रूर निर्दोष नागरिकों की हत्या करने के कारण पश्चिमी देशों में जो विश्व के किसी भी देश जाति धर्म के स्त्री पुरुषों को जो स्थायी और अस्थायी तौर पर स्वतंत्रता पूर्वक रहने की जो व्यबस्था है !उस पर प्रितिबंध लगने का खतरा बढ़ गया है !यद्द्पि अभी भी इन क्रूर हत्याओं के बाद भी पश्चिमी देशों में इस तरह के लोग हैं !जो इन देशों में किसी भी देश औरधर्म के लोगों को निवास की स्वतन्त्रता  बरकरार रखने के पक्छ में हैं !किन्तु इन देशों का बहुमत अब बहुलताबाद के सिद्धांत के खिलाफ खड़ा हुआ दिख रहा है !और वह जोर देकर कहने लगे हैं कि मुसलमानो का प्रवेश निषेध होना चाहिए !अमेरिका में २५०० मस्जिदें हैं !फ्रांस में सबसे ज्यादा ५० लाख मुसलमान रहते हैं !किन्तु आश्चर्य की बात यह है !कि फ्रांस में ही पैदा हुए और पले बढे तथा फ्रांस के निवासियीओं के साथ ही शिक्छा ग्रहण की !किन्तु इनमे फ्रांस की धार्मिक स्वतंत्रता के संस्कार पैदा नहीं हुए !और इस्लामिक संगठन में शामिल हो गए !तथा जिस देश का अन्न ,जल खाया पिया उसी देश के नागरिकों को मौत के घाट उतार  दिया ! ये इस्लामिक संगठन अब पूरी तरह विश्व के तमाम शक्ति शाली देशों की निगाहों में विश्व शांति के लिए गंभीर खतरा बन गया है !अब दो धार्मिक विचार धाराओं में अंतिम और परिणाम परक युद्ध होगा !एक तरफ यह इस्लामिक संगठन और इसके समर्थक देश और साथी होंगे !जो विश्व को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं !जिनमे कुरान के कानूनलागू होंगे !और धार्मिक अभि व्यक्ति की उतनी ही स्वतंत्रता होगी जो इस्लाम के अनुकूल होगी !और इस्लामिक कानून ही समाज व्यबस्था को नियंत्रित करेंगे ! और दूसरी और बे देश होंगे जो अभिव्यक्ति  की स्वतंत्रता और धार्मिक स्वतंत्रता  के पक्छ धर है !इस्लामिक संगठन का हौसला इतना बड़ा हुआ है !कि वह फ्रांस में हुए हमले के समान अनेक हमले विश्व के सभी उन देशों पर करेगा !जो इस्लामिक संगठन के विरोधी है !यह तो भविष्य ही बताएगा !कि इस्लामिक संगठन का विश्व इस्लाम बाद का ख्याली पुलाव सफल होता है !या फिर  इसको नेष्ट नाबूत करने के प्रयत्न में लगे देश सफल होते हैं !

No comments:

Post a Comment