Saturday, 14 November 2015

नेहरू जी विराट व्यक्तित्त्व के धनी थे !राजनीति में कभी कभी ऐसा भी होता है ! कि गीदड़ शेर की मांद में प्रवेश कर जाता है !ऐसा ही आज नेहरूजी के साथ हो रहा है !नेहरूजी ने अटल बिहारी वाजपेयी की मुक्त कंठ से एक विदेशी प्रितिनिध मंडल के सामने प्रशंसा की थी ! और यहाँ तक कह दिया था की यह भारत के भविष्य के प्रधान मंत्री हैं !बाजपेयी जी ने भी इस परम्परा का  जीवन भर पालन किया !बे अजात शत्रु रहे !नेहरूजी के पिता पंडित मोतीलाल नेहरू अपने समय के विख्यात वकील थे !उनका जीवन  बहुत ठाट बाट का था !नेहरूजी अकेले पुत्र थे !उनका भवन आनंद भवन सभी सुख सुविधाओं से युक्त था !आज भी अलाहाबाद में उसके मुकाबले का भव्य भवन देखने में नहीं आता है !जब गांधीजी के प्रभाव में आकर नेहरूजी ने खादी के कपडे पहनना  शुरूकिया और रुखा सूखा सादा भोजन करने लगे !तो उनके पिता का गुस्सा आसमान पर पहुँच  गया !और उन्होंने गांधीजी से नेहरूजी की शिकायत की !किन्तु बे भी अपने पुत्र की तरह गांधीजी के चुंबकीय प्रभाव से मुक्त नहीं रह सके !और कांग्रेस में सम्मिलित हो गए थे !बाद में आनंद भवन राजनैतिक गतिविधियों का केंद्र और समाजवादी कोंग्रेसियों का आश्रय स्थल बन गया था !डॉ लोहिया जयप्रकाश नारायण आदि प्रायः वहां देखे जाते थे !मोतीलाल जी नेहरू की सादगी देख कर यह समझ गए थे !कि उनका पुत्र आनंद भबन को मेन्टेन  नहीं कर पायेगा इसीलिए उन्होंने आनंद भवन के परिषर में ही एक और भवन का निर्माण करा दिया था !नेहरू जी १७ साल तक देश के प्रधान मंत्री रहे किन्तु आनंद भवन का गृह कर ना चुका पाने के कारण नगरनिगम ने आनंद भवन की कुड़की करा दी थी !नेहरूजी की मृत्यु के बाद इंदिरा गांधी ने आनंद भवन और स्वराज भवन दोनों राष्ट्र कोदान कर दिये थे !जबकि इंदिराजी के पास रहने के लिए खुद का मकान नहीं था! नेहरूजी की राष्ट्रीय सेवाओं को नकारने का प्रयत्न करने वाले लोगों को यह देश नकार देगा ! नेहरूजी के जीवन काल में यह प्रश्न उठता था कि नेहरू के बाद कौन ?उनके जीवन काल में कोई भी राजनैतिक दल उनके नेतृत्त्व को चुनौती नहीं दे पाया था !बे अपने राजनैतिक विरोधियों  की आलोचना भी नहीं करते थे !उनके चुनावी भासणो में देश विदेश की चर्चा अधिक रहती थी !चुनाव और प्रत्याशी के सम्बन्ध में एकाध  लाइन  बे बोलते थे !राजनेता नेहरूजी से बहुत कुछ ग्रहण कर सकते हैं !

No comments:

Post a Comment