Tuesday, 10 November 2015

आजाद भारत में विकास राजनेताओं का तीब्र गति से हो रहा है !उत्तरप्रदेश में एक दृश्य आत्महत्या करते हुए किसानो का है !और कर्ज ना  मिलने के कारण लड़की के पिता की सदमे से मृत्यु और टूटती शादियों का है !तो दूसरी और जिलापंचायत से लेक्रर छेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा लाखों करोड़ों रूपया खर्च करने वालों का है !और शादी समारोहों में हेलीकॉप्टरों से बरात के बधु और बर को विवाह के स्थान पर लाने लेजाने का है !और हजारों लोगों को स्वादिष्ट भोजन कराने का है !ये विवाह समारोह राजाओं और धन्ना  सेठों के विवाहोतस्वों को भी फीका कर देते हैं !चुनाव में खर्च का ये हाल है !कि जिला पंचायत के सदस्य का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदबारों का खर्च कम से कम १० लाख और अधिकतम २ ,३ करोड़ से भी अधिक है !और ये सभी राजनेता अत्यंत साधारण घरों से  ही निकल कर राजनीति में आये और उदित हुए हैं !किन्तु राजनीति ने इनको असाधारण धन धान्य से समृद्ध कर दिया है !जिस देश में राजनेताओं का आर्थिक विकास होता है !उस देश में आम आदमी का आर्थक विनाश होता है !इसीलिए यहाँ जो आम आदमी गरीवी और तंगी में जी रहा है  ,तथा किसान आत्महत्या कर रहा है ! कर्ज न मिलने के कारण शादियां टूट रही हैं !और सदमे पिता मर रहा है !उसका कारण है राजनेताओं का गगन चुम्बी आर्थिकविकास और उनके संरक्छण में भ्रष्टाचार की बृद्धि !

No comments:

Post a Comment