Tuesday, 14 June 2016

गांधी कथा ------साउथ अफ्रीका में हिन्दुस्तानियों पर अत्याचार ------साउथ अफ्रीका की फ्री स्टेट में हिन्दुस्तानियों की लगभग १० या १५ दुकानें ही थी फिर भी गोरों ने हिन्दुस्तानियों के विरुद्ध जबरदस्त आंदोलन छेड़ दिया !वहां की धारा सभा ने हिन्दुस्तानियों की जड़ ही काट दी !उसने  कड़ा कानून पास किया और हिन्दुस्तानियों को नाम मात्र का मुआब्जा देकर प्रत्येक हिन्दुस्तानी व्यापारी  को स्टेट से निकाल दिया !कानून के अनुसार कोई हिन्दुस्तानी व्यापारी जमीन के मालिक या किसान के नाते फ्री स्टेट में बस ही नहीं सकता था !और मतदाता तो वह कभी हो ही नहीं सकता था !ख़ास इजाजत लेकर महदूर या होटल के बेयरे के रूप में ही कोई हिन्दुस्तानी वहां बस सकता था !ऐसी इजाजत भी प्रत्येक मजदूर या बेयरे को प्राप्त नहीं होती थी !केप कॉलोनी में भी अखबारों में हिन्दुस्तानियों के विरुद्ध आंदोलन चल रहा था !हिन्दुस्तानी बालकों को स्कूलों में प्रवेश नहीं दिया जाता था !हिन्दुस्तानियों को होटल में ठहरने को जगह नहीं दी जाती थी ! साउथ अफ्रीका के जो द्वार पहले हिन्दुस्तानियों के लिए खुले थे वह अब बिलकुल बंद हो गए थे !

No comments:

Post a Comment