Monday, 27 June 2016

महिलाएं जेबें काटने लगीं हैं !दिल्ली का समाचार है कि मेट्रो ट्रैन में पुलिस ने ३० जेब काटने वाली महिलाओं को गिरफ्तार किया है !यहाँ  शराब के नशे में धुत्त अमीर लड़की पुलिस थाने में पुलिस से  हाथ पायी कर रही है ,गालियां दे रही है !पुलिस भी अब मार खाती  है !एक और महिलाओं की सुरक्छा के उपाय किये जा रहे हैं !दूसरी ओर महिलाओं के अपराधी करण के ये दृश्य भी हैं !भारत को एफ ,डी ,आई और स्मार्ट सिटीज निर्माण की योजना आर्थिक पराधीनता और नैतिक पतन की और  ले जाने वाली सिद्ध होगी !खुदरा व्यापारियों की बढ़ती बेरोगजारी और महिलाओं में बढ़ते अपराधों और उच्छृङ्खलताओं के इन दृश्यों से यह बात सिद्ध होने लगी है !शहर भोग के केंद्र ,उत्पादक ओर उत्पादन  के नाशक और व्यक्तियों के निकृष्ट स्वार्थ के पोषक होते हैं !प्रकृति से दूरी ,कोलाहल ,अशुद्ध ,जल ,अस्त व्यस्त अत्यन्त अशांति युक्त जीवन चर्या आदि ये शहर वासियों के स्वाभाविक जीवन चर्या के अंग होते हैं !भारत में जब ग्रामों का विनाश हो जाएगा तो देश से शांति ,सद्भाव ,संवेदना ,सदाचार उत्पादकता और नैतिकता भी विदा हो जायेगी !स्वार्थ पूर्ति  ही जीवन का आदर्श हो जाएगा !

No comments:

Post a Comment