लोकतंत्र में चुनाव सामान्य प्रक्रिया है !जहाँ विकसित लोकतंत्र हैं वहां चुनाव नीतियों पर लड़े जाते हैं !इसीलिए जो दल चुनाव में विजयी होता है !वह अपनी नीतियों और कार्यक्रमों को निष्ठां पूर्वक क्रियांबित करता है !पश्चिमी देशों में राजनेताओं को भ्रष्टाचार के द्वारा धन संपत्ति संचय करने के अवसर आम तौर पर प्राप्त नहीं होते हैं !भारत विशाल लोकतंत्र है !इसकी इससमय की सबसे अहम समस्या महगाई को नियंत्रित और भ्रष्टाचार समाप्त करने की है !अगर केंद्र और राज्य सरकारें भ्रष्टाचार समाप्त करने में सफल हो जाएँ तो देश की जनता की ५०% समस्याएं सुलझ जाएँ !महगाई रोकने का शशक्त उपाय है !उत्पादन में बृद्धि !और दाम बांधो योजना का प्रारम्भ !सरकार वेतन बृद्धि की मांग पर कर्मचारियों का बेतन कागजी नोटों से बढ़ा देती है !नोट तो नासिक में छपते हैं !किन्तु जीवन में उपयोग आने वाली सभी वस्तुएं तो श्रम और जमीन तथा हवा ,पानी और प्रकाश तथा अग्नि के सहयोग से ही उत्पन्न होती हैं !रूपया से कभी भी महगाई बृद्धि को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है और ना ही भ्रष्टाचार को रोक जा सकता है ! जितना अधिक रुपया लोगों को दिया जाता है !उनकी भूख रुपया प्राप्त करने की बढ़ती ही जाती है !यह सब सभी लोग अपनी आँखों से देख रहे हैं ! नैतिकता ,प्रेम ,मुहब्बत ,संवेदन शीलता ,श्रमनिष्ठा ,प्रमाणिकता , देशभक्ति आदि सभी सद्गुणों का विनाश रूपया ने कर दिया है !आज के समय का सबसे विनाशकारी ,विघटनकारी और सभी की शांति ,चैन और सुख छीनने वाल यह रूपया ही है !यह इस युग का रावण कंस ,असुर और राकछस तथा शैतान है !
No comments:
Post a Comment