महाराणा प्रताप महानतम थे ------- जब राजस्थान के राजे महाराजे अकबर की जी हुजूरी में लगे हुए थे !और अपनी बहन बेटियों का विवाह अकबर और मुग़ल सरदारों से करके अपने को गौरवान्वित अनुभब कर रहे थे !और मुग़ल सल्तनत को मजबूत कर रहे थे !तब देशभक्त नरशार्दूल छत्री शिरोमणि राणाप्रताप ,छत्रियों की आन बान और शान के लिए राज्य सुख और राज्य वैभव का आकर्षण त्यागकर अकबर और उसकी सत्ता को चुनौती युद्ध के मैदान में दे रहे थे !राणा प्रताप ने घास की रोटियां खाना तो स्वीकार किया किन्तु अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की !इस महानतम योद्धा और देश भक्त राणाप्रताप के साथ इतिहासकारों ने न्याय नहीं किया !सूर्य बादलों में छिप तो सकता है !किन्तु उसका प्रकाश और तेज नष्ट नहीं हो सकता है !अब बादल छट रहे हैं और राणाप्रताप रूपी सूर्य प्रकाशित हो रहा है
No comments:
Post a Comment