इंग्लैंड में प्रितिनिधि मंडल ---------साउथ अफ्रीका में खुनी कानून का विरोध करने के लिए ट्रांसवाल की सरकार के सामने प्रार्थना पात्र पेश करने आदि के जितने कदम उठाने जरूरी थे बे सब उठा लिए गए थे !किन्तु ट्रांसवाल की धारा सभा ने स्त्रियों को रखने वाली धारा को निकालकर बाकी बिल ज्यों का त्यों पास कर दिया !प्रितिनिधि मंडल में कौन कौन जाय इसका निर्णय करने में कमिटी ने बहुत समय ले लिया !अंत में यह निश्चित हुआ कि एक सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जाय और इसके लिए गांधीजी का नाम सर्वसम्मत निश्चित हो गया !साउथ अफ्रीका में हिन्दू मुसलमान का प्रश्न नहीं था !फिर भी यह नहीं कहा जा सकता था कि हिन्दू मुसलिम में कोई मतभेद थे ही नहीं ! इन मतभेदों ने कभी जहरीला साम्प्रदायिक रूप ग्रहण नहीं किया था !गांधी जी ने यह सलाह दी कि प्रतिनधि मंडल में उनके साथ एक मुसलमान सज्जन भी जाना चाहिए !इस प्रकार हाजी वजीर अली और गांधी जी दो लोग लंदन गए थे !लन्दन पहुंचते ही प्रतिनिधि मंडल अपने काम में जुट गया !उस समय लार्ड एल्गिन उपनिवेश मंत्री थे और लार्ड मार्ले भारत मंत्री थे !गांधी जी भारत के पितामह दादा भाई नौरोजी से भी मिले फिर उनके मार्फ़त भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ब्रिटिश कमेटी से भी मिले !!हमारा प्रितिनिधि मंडल एल्गिन से मिला उन्होंने प्रितनिधि मंडल की सारी बातें ध्यान से सुनी अपनी सहानुभूति प्रगट की और अपनी कठिनाई भी बतायी !परन्तु साथ ही यथा शक्ति हमारे लिए सबकुछ करने का वचन भी दिया ! हम लोग लार्ड मार्ले से भी मिले !उन्होंने भी हमारी परेशानी के प्रति सहानभूति प्रगट की !इंग्लैंड तथा पश्चिमी देशों में एक ऐसी असभ्य प्रथा है कि वहां अच्छे कामों का शुभारम्भ भोज के साथ किया जाता है !भोज के समाप्त होने के बाद शराब की बोतलें खुलती हैं !और यजमान तथा तथा अतिथियों की स्वास्थ्य कामना के लिए शराब पी जाती है !और बीच में भाषण भी दिए जाते हैं !गांधीजी इस सबको नापसंद करते थे !इस प्रथा के अनुसार प्रितिनिधि मणडल ने भी एक दिन दोपहर के भोजन का निमंत्रण अपने मुख्य समर्थकों और सहायक मित्रों को दिया !इस भोज का उद्देश्य समर्थकों और सहायकों का आभार व्यक्त करना ,उनसे विदा लेना और स्थाई समिति की स्थापना करना था !इस भोज में भी प्रथा के अनुसार भोजन के बाद भाषण हुए ,और स्थायी समिति की स्थापना भी हुई !किन्तु प्रतिनिधि मंडल ने ना शराब पी और ना मांस खाया !इस कार्यक्रम से आंदोलन को अधिक प्रसिद्धि मिली !लगभग ६ सप्ताह का समय इंग्लैंड में बिता कर प्रितिनिधि मंडल साउथ अफ्रीका लौट आया !
No comments:
Post a Comment