करिया मुंडा की तरह राजनीति करने बालों के सम्बन्ध में मीडिया को प्रमिखता से समाचार दिखाना और प्रकाशित करना चाहिए ! ताकि देश में और विशेष तौर पर कर्तव्य निष्ठ अधिकारियों अध्यापकों और युवाओं में यह सन्देश पहुंचे की आज भी देश में सच्चे और ईमानदार राजनेता मौजूद हैं !आज देश में राजनीति और प्रशासन में ७५ %बो लोग है जो सामान्य अत्यंत सामान्य दलित और पिछड़े घरों से आये हैं !किन्तु आज जितना वैभव और विलास मय जीवन ये जी रहे हैं !ऐसा विलासमय जीवन तो राजाओं और महाराजाओं तथा धनपतियों का भी नहीं था !इन नेताओं के विवाह संस्कारों में लाखों लोग स्वादिष्ट भोजन ग्रहण करते हैं !करोड़ों रूपए साज सज्जा में खर्च किये जाते हैं !हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर से बाराती और बर तथा बधू आते हैं !इंदिरा गांधी की भी शादी हुई थी !जिसमे मात्र कुछ लोग ही आमंत्रित थे !और विवाह का खर्चा भी नाम मात्र का था !जबकि बे भी देश के प्रधान मंत्री की पुत्री थी और देश के प्रख्यात वकील मोतीलाल की नातिन थी !जिनका जीवन अपने समय के सभी रहीसों से ज्यादा वैभव युक्त था !जिस आनंद भवन में जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था वैसा भवन आज भी मुश्किल से दूसरों के पास होगा !इसी आनंद भवन को इंदिराजी ने राष्ट्र को दान कर दिया था !यद्द्पि उनके पास रहने के लिए उनका निजी मकान नहीं था !गांधी जी के ४ पुत्रों के विवाह में किसी को भी पक्का भोजन नहीं परोसा गया था !और भी इस तरह के राजनेताओं के त्याग पूर्ण उदाहरण देश में हैं जिन्हे मीडिया प्रकाशित नहीं करता है !अमिताभ बच्चन सलमान माधुरी धोनी आदि लोगों के समाचार या क़त्ल डकैती और नेताओं के समाचारों से ही समाचार पत्र भरे रहते हैं !जिस से देश का युवा बर्ग इन्ही को अपना आदर्श और प्रेरणा स्रोत मान कर इनके जीवन चरया की नक़ल करता है !जिस से देश में त्याग तपस्या ईमानदारी हबा में उड़ती दिखाई देती है !मीडिया को चरित्रवान राजनेताओं देशभक्त कर्तव्यनिष्ठ लोगों की जीवन चर्या खोज कर लोकहित में नित्य प्रति प्रतिदिन प्रकाशित करनी चाहिए !
No comments:
Post a Comment