मणिपुर में सेना के जवानो का घात लगाकर उग्रबादियों ने जैसे हत्या की थी !उसका उचित जबाब सेना ने उग्रबादियों का सफाया कर दे दिया है !अब उग्रबादी चाहे असम के हों या मणिपुर के या पाकिस्तान के आतंकबादी हों देश में उग्रबादी हिंसक कार्यवाही करने में डरेंगे !और यदि करेंगे भी तो यही अंजाम पाएंगे जो मणिपुर के उग्रबादियों का हुआ है !कश्मीर के मामले में बहुत गंभीर भूलें भारत की सरकारों से हुई हैं!जिसके कारण कश्मीर एक गंभीर समस्या बन गया है !और इस समस्या का समाधान बातचीत से होना संभव नहीं दीखता है !क्योँकि पाकिस्तान या हिन्दुस्तान दोनों ही कश्मीर पर अपना दाबा नहीं छोड़ सकते हैं !इसिलए इस समस्या का समाधान या तो शक्ति से होगा या फिर यह समस्या ऐसी ही बनी रहेगी !किन्तु इस बार अगर पाकिस्तान हमलाबर हुआ या उसने अपनी आतंकबादी गतिविधियों को सीमा पर या कश्मीर के अंदर जारी रखने का प्रयत्न किया तो उसको इसके गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेंगे !मुझे लगता है ! की केंद्रीय सरकार कश्मीर में रहने वाले पाकिस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान का झंडा फहराने वाले अलगाव बादियों के खिलाफ भी कड़ी कार्यबाही कर सकती है !म्यांमार में उग्रबादियों के सफाये के बाद एक आवाज युवाओं की उठ रही है ! कि ऐसी कार्य वाही पाक अधिकृत कश्मीर को मुक्त कराने के लिए होनी चाहिए !और पाकिस्तान में रह रहे दाऊद को भी भारत में लाने के लिए ऐसी ही सैनिक कार्यबाही की जानी चाहिए जैसी अमेरिका ने लादेन को मारने में की थी !अमेरिका की बात और थी ! !हिन्दुस्तान पाकिस्तान के बिरुद्ध अमेरिका जैसी कार्यबाही कर सकता है या नहीं !? यह सामान्य व्यक्ति के अधिकार छेत्र के बाहर की बात है
No comments:
Post a Comment