पाकिस्तान भारतीय प्रधानमन्त्री के वक्तव्य से !इतना अधिक उत्तेजित हो गया है !जबकि भारतीय प्रधान मंत्री का वक्तव्य अत्यंत शालीन और तथ्यपूर्ण था !जबकि पाकिस्तान के हाफिज सईद ऐसे लोग कितने बेहूदे अपमानजनक वक्तव्य देते रहते हैं !मुसर्रफ के व्यान अत्यंत उत्तेजनापूर्ण और अपमान जनक होते हैं !भारत पर आत्तंकवादी हमला करने वाले आत्तंकी खुले आम पाकिस्तान में घूमते है !भारत का आतंकी दाऊद पाकिस्तान में है !इन सब बातों की तरफ पाकिस्तान ने कभी ध्यान नहीं दिया !पाकिस्तान शक्तिशाली देश है !इस पर संदेह प्रधान मंत्री ने व्यक्त नहीं किया है !लेकिन पाकिस्तान जितनी बार भारत पर हमलाबर हुआ उसका क्या परिणाम हुआ ? इसका पता भी पाकिस्तान को है !भारत को अपनी रक्षा सुरक्षा का अधिकार है की नहीं ?कि भारत का काम सिर्फ पाकिस्तान के द्वारा प्रायोजित आतंकबादी गतिविधियों पर चुप रहने का ही है ?आखिर भारत सरकार का उत्तरदायित्त्व भारतीय जनता के प्रति है कि नहीं ?और प्रधानमंत्री को भारत की जनभावनाओं को व्यक्त करने का अधिकार है कि नहीं ? इस सबके बाद भी पाकिस्तान में भारत के प्रधान मंत्री का पुतला फूंका जारहा है ? तो क्या करें ?
No comments:
Post a Comment