महर्षि पतंजलि के जन्मस्थान और जन्म तिथि के बारे में निश्चित तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है !और यह सिर्फ महर्षि पतंजलि के सन्दर्भ में ही नहीं अन्य बहुत से वैदिक धर्मग्रंथो और उनमे बर्णित पौराणिक घटनाओ के सम्बन्ध में भी काल और समय के बारे में भिन्न भिन्न मत और विचार हैं !किन्तु इतना निश्चित तौर पर कहा जा सकता है की योग विद्या भारत में महर्षि पतंजलि के जन्म के बहुत समय पूर्व जन्म ले चुकी थी !और भारत में योग सिद्ध बहुत से महात्मा सतयुग से लेकर द्वापर तक दिखाई देते है !योग के जन्मदाता हिरण्यगर्भ माने जाते हैं !सतयुग में महर्षि अगस्त महायोगी थे !त्रेता में विश्वामित्र आदि ऋषि योग सिद्ध ऋषि थे !द्वापर में महर्षि व्यास सुखदेव असित देवल आदि बहुत से योगिओं की चर्चा है !गीता में भी योग के रूप में भक्तियोग कर्मयोग ज्ञानयोग ध्यान योग समता योग आदि का विस्तृत ज्ञान निरूपित है !कहते हैं हठ योग के जन्मदाता भगवान शंकर है !और ये सभी आचार्य महर्षि पतंजलि से पहले के हैं !अष्टांग योग का जन्मदाता पतंजलि को कहा जाता है !इसीलिए उनको फादर ऑफ़ योग कहा जाता है !
No comments:
Post a Comment