पत्रकार जगेंद्र की आग लगाकर हत्या के मामले में राजयमंत्री राम मूर्ति वर्मा और उसके भतीजे के विरुद्ध प्रथम सुचना दर्ज कर ली गयी है !किन्तु पुलिस इंस्पेक्टर जो व्यान दे रहा है उसमे वह कह रहे हैं की पत्रकार ने पुलिस दबिश के कारण डर कर खुद तेल डालकर आग लगा ली थी !उत्तर प्रदेश की पुलिस की तो कार्य शैली ही ऐसी है ! कि इसकी किसी बात पर यकीन किया ही नहीं जा सकता हैं !अगर कोई सामान्य व्यक्ति होता तो खुद आग लगाकर पुलिस की दविश से डरकर आत्महत्या की बात मानी भी जा सकती थी !किन्तु एक पत्रकार जो लगातार मंत्री के खिलाफ लिख रहा था !और जैसा की पत्रकार की पत्नी का कथन हैं ! कि मंत्री के कहने से ही उसके विरुद्ध एफ आई आर लिखाई गयी थी ! भले ही पत्रकार की पत्नी का यह कथन सही ना भी हो ! तो भी पत्रकार पुलिस की दबिश के भय से आत्महत्या नहीं कर सकता है !ऍफ़ आई आर के बाद भी मृतक पत्रकार को न्याय मिलना संभव नहीं है !उत्तर प्रदेश की पुलिस की पुलिस भी अब दबंगो द्वारा पिटती है !इसीलिए पत्रकार को न्याय या तो सी बी आई जाँच से मिलेगा या फिर न्यायालय से मिल पायेगा !और कहीं से भी न्याय नहीं मिलेगा तो फिर हारे को हरि नाम तो है ही !
No comments:
Post a Comment