भाजपा भी अन्य राजनैतिक दलों की तरह राजनैतिक पार्टी है !सभी राजनैतिक दाल सत्ता प्राप्त करने का प्रयत्न करते हैं !कोई यादव मुसलिम के गठ जोड़ से सत्ता हथियाना चाहता है ! या सत्ता में बना रहना चाहता है !कोई दलित मुसलिम ब्राह्मण की तिकड़ी से सत्ता प्राप्त करता है !कुछ दल ४,६ मिलकर संयुक मोर्चा बनाकर चुनाव में उतरते हैं !भाजपा हिन्दू धर्म संस्कृति आचार विचार व्योहार राममंदिर निर्माण सूर्यनमस्कार गीता आदि को आधार बनाकर सत्ता प्राप्ति या सत्ता में बने रहने की कोशिश करती है !भाजपा के समर्थन में बहुत से साधु संत और हिन्दू संगठन है !विशेष रूप से इसको राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का समर्थन प्राप्त है !और संघ समर्थक देश में सरकारी सेवाओं में व्यपारियों में बुद्धिजीवियों में यहाँ तक की थोड़े बहुत सभी राजनैतिक दलों में हैं !इसीलिए जो योग का प्रश्न भाजपा ने उठाया है उस से उसका दोहरा उद्देश्य है ! (१)राजनैतिक लाभ उठाना (२)भारत की अत्यंत प्राचीन योगिक परम्परा को सामान्य जन तक पहुचाना !इस प्रकार से भाजपा की जीतनी भी धर्म सम्बन्धी गतिविधियाँ है उन सब में राजनैतिक लाभ लेने का भी उद्देश्य है !कांग्रेस देश में मात्र ऐसा दल है जिसके पास देश के धर्मनिरपेक्छ स्वरुप की संरचना का कार्य क्रम है !किन्तु बिगत १०० सालों में समाज में बदलाव के लिए जिन दवे कुचले लोगों को उठाने का कांग्रेस ने प्रयत्न किया बे कांग्रेस को छोड़ कर चले गए !और बिभाजन के बाद और आज भी अल्पसंख्यकों के हित की लगातार बात करने वाली कांग्रेस उनके समर्थन से भी बंचित हो गयी !कांग्रेस की नीतियां कभी भी जातिबाद की पोषक नहीं रही किन्तु कांग्रेस का झुकाव हमेशा मुसलमानो और दलितों की तरफ रहा !पिछड़े और सवर्ण का समर्थन कांग्रेस को इधर कुछ सालों से लगभग नहीं के बराबर प्राप्त रहा !इसके बाद भी कांग्रेस राष्ट्रिय दल है और इसकी सुनिश्चित देश विकास की नीतियां हैं
No comments:
Post a Comment