उत्तरप्रदेश के मुख्य्मंत्री के आदेश को अमलीजामा पहनाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकरताओं मंत्रियों ,विधायकों सांसदों को कमरकश कर प्राणपण से जुट जाना चाहिए !यदि ये लोग मुख्य्मंत्री की सूखे से प्रभावित पात्र व्यक्तियों को ४ महीने तक मुफ्त अनाज देने की योजना को सही ढंग से क्रियांबित करने में लग जाएँ तो बुंदेलखंड में समाजवादी पार्टी का विकास का लक्छ्य आम आदमी तक पहुँच जायेगा !समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए सभी लोग अगर यह प्रतिज्ञा करलें कि सरकारी सुविधाओं को बे पात्र व्यक्तियों तक निश्चित पहुंचाएंगे !तो यह काम उनके लिए मुश्किल नहीं है !प्रदेश को अखिलेश के रूप में एक शालीन सभ्य सुशकछित और निरहंकार युवा मुख्यमंत्री प्राप्त हुआ है !और इस सरकार की योजनाएं जनसामान्य के हित की रही हैं !यदि उनके क्रियांबन में समाजवादी पार्टी के सभी अंगों ने ठीक से काम किया होता !तो आज प्रदेश की हालत ही कुछ और होती ! किन्तु अभी भी समय है !क़ि बे व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर अब प्रदेश की जनता के लिए काम करें !बुंदेलखंड के लिए जल जमीन और जंगल के लिए जो फंड आवंटित हुए हैं !उनको जनता तक पहुंचाए !अधिकारियों पर अनुचित कामों के लिए दबाव ना बनाकर लोकहित के कार्यों को ठीक से और तत्परत से काम करने के लिए कहें ! य्दि बे चाहते हैं कि समाजवादी सरकार समाजवादी सरकार की तरह दिखे तो उनको अपने अबतक के आर्थिक विकास और धनसम्पत्ति वैभव अदि के संग्रह से ध्यान हटाकर लोगों को समृद्ध होने के अवसर प्रदान करने चाहिए !
No comments:
Post a Comment