बिना बजह किसी भी घटना को राजनैतिक बहस का मुद्दा बना लेना इस समय राजनेताओं का स्वभाव बन गया है !मोदीजी की और नवाजशरीफ की मुलाकात पर झट पट आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और श्री दिग्विजय सिंह ने मोदीजी पर प्रहार करना शुरू कर दिया है !आप पार्टी के प्रवक्ता में राजनैतिक समझ कितनी है !इसकी जानकारी मुझे नहीं है !किन्तु श्री दिग्विजय तो एक अनुभवी नेता हैं !किन्तु इधर कुछ समय से उनके कमेंट्स बहुत जल्दबाजी में बिना किसी गंभीर राजनैतिक दृष्टि से होने लगे हैं !उन्हें यह जानकारी है !कि पाकिस्तान का लोकतंत्र वहां की सेना और कट्टरपंथी भारत विरोधी शक्तियों के हाथ में है !नवाजशरीफ चाहते हुए भी भारत के साथ सौहाद्र पूर्ण सम्बन्ध स्थापित नहीं कर सकते हैं !कांग्रेस पार्टी हमेशा से भाजपा की दृष्टि में मुसलमानो की हिमायती पार्टी मानी जाती रही है ! उस पर हमेशा और आजभी मुसलिम तुष्टीकरण का आरोप लगता रहा है !जब कांग्रेस सौहाद्र स्थापित नहीं कर पायी तो मोदीजी जिनको
पाकिस्तान के कट्टर पंथी फूटी आँख देखना पसंद नहीं करते !तो इस मुलाकात को इतना राजनैतिक महत्त्व देकर चर्चा की सुर्खियां बनाने की क्या आवश्यकता है!
पाकिस्तान के कट्टर पंथी फूटी आँख देखना पसंद नहीं करते !तो इस मुलाकात को इतना राजनैतिक महत्त्व देकर चर्चा की सुर्खियां बनाने की क्या आवश्यकता है!
No comments:
Post a Comment