Thursday, 3 March 2016

प्रथम संसद के सांसदों को वेतन नहीं मिलता था दैनिक भत्ता ३२ रुपये प्रितिदिन मिलता था तब से अबतक लगभग १५०० गुना सुविधाओं वेतन भत्ता आदि में बृद्धि हो चुकी है लोकतंत्र का जो स्वरुप सोचा समझा गयाथा लोकतंत्र उस से बिलकुल विपरीत शक्ल में बदल गया है गांधी जी जब गोल मेज परिषद में हिस्सा लेने लंदन गए थे तब उन्होंने परिषद के समक्छ इंग्लैंड के प्रधान मंत्री से कहा था कि करोड़ों मूक भारतीयोँ की गरीबी मिटाने के लिए पूर्ण स्वतंत्रता की मांग मै कर रहा हूँ पत्रकारों ने जब उनसे पूंछा था कि आजाद भारत में लोकतंत्र का स्वरुप क्या होगा तब उन्होंने कहा था की लोकतंत्र में मंत्रिओं को रहने के लिए झोपड़ी दी जाएँगी उनका मासिक वेतन ४०० रुपये प्रितिमाह होगा बे अपने गरीब देशवासिओं के वास्तविक प्रितिनिधि होंगे जब नेहरू जी के नेत्रत्तवा में १९४६ में प्रथम मंत्रिमंडल का गठन हुआ तो पूरा मंत्रिमंडल गांधी जी से आशीर्वाद लेने सफाई कर्मचारिओं की बस्ती में गया जहाँ बे ठहरे हुए थे चूँकि उस दिन सोमवार था और सोमवार को बोलते नहीं थे इसलिए उन्होंने लिखित सन्देश में कहाथा मंत्रिपद पुरुष्कार नहीं है आज से तुमने अपने गले में फांसी का फन्दा पहन लिया है जो वादे तुमने जनता से किये थे उनको पूरा करो आदि किन्तु लोकतंत्र को यह रूप प्रदान करने के लिए गांधी जी को जिन्दा नहीं रहने दिया गया आज देश में लोकतंत्र है बष यही प्रसंसनीय है किन्तु यह लोकतंत्र ग्राम से लेकर जनता के हितों का पोषण करने वाला नहीं है इस से नेताओं अधिकारिओं कॉर्पोरेट्स व्योपारिओं आदि के हितों का पोषण हो रहा है सांसदों को २९ रुपये में भोजन का मात्र यह एक उदहारण है आगे और बड़े संकट आम आदमिओं को झेलने पड़ सकते हैं अगर नेता वास्तव में जनप्रितिनिधि होते तो देश की जनता की स्थिति समझ कर इतना एशबर्य पूर्ण जीवन बेशर्मी से कभी नहीं जी सकते है दुर्भाग्य यह है कि आज राजनीति और प्रसाशन मै ८५%से अधिक गरीब तबके के व्यक्ति है राजा महाराजा नहीं हैं किन्तु उन्हें भी आम आदमी की चिंता नहीं है आम से खास बना यह आम आदमी उस बिलासता को भोग रहा है जो राजाओं और धनपतिओं को भी प्राप्त नहीं हैं

No comments:

Post a Comment