Thursday, 24 March 2016

मोदीजी केंद्र में और केजरीवाल दिल्ली की सत्ता में पहली बार आये हैं !और दोनों ने ही जनता को विकास के सुनहरे और अतिरंजित स्वप्न परोसे हैं !और दोनों ही अपने जनता के सामने किये  वायदे पुरे करने में लगे हुए हैं !मोदीजी अपने वायदों की पूर्ति में बाधा के रूप में कांग्रेस के लम्बे शाशन में किये गए गलत कामों को प्रस्तुत करते हैं !और केजरीवाल केंद्र की सरकार को सबसे बड़ी वाधा अपने वायदा पुरे ना करपाने का कारण बताते हैं !ये अनसुलझी  समस्याएं कभी भी नहीं सुलझ पाएंगी !मोदी जी ने केजरीवाल को होली की बधाई देकर परम्परा का निर्वहन किया है !और केजरीवाल ने भी औपचारिक धन्यबाद दिया है !देश में  रचनात्मक  ,सर्वसमावेशिक सहयोगात्मक राजनीति का उदय और प्रचलन अभी नहीं हुआ है !

No comments:

Post a Comment