ओबामा
ने जो वक्तव्य प्रार्थना सभा में दिया है कि भारत में जो धार्मिक
असहनशीलता की हवा बह रही है यदि गांधीजी आज होते तो उसको देख कर स्तब्ध रह
जाते इस वक्तव्य पर वर्तमान युग की सर्वधर्म समभाव की आवश्यकता की
दृष्टि से विचार करने की आवश्यकता है इस सर्वधर्म समभाव विचार के
आधुनिक प्रणेता आचरण में उतारकर विश्व्पटल पर रखने वाले गांधीजी ही हुए हैं
और इसी लक्छ्य की प्राप्ति में जीवन भर संलग्न रहने वाले गांधी जी को
प्राणो की आहुति भी इसीलिए देनी पड़ी और आज देश में इसी के कारण उनके
हत्यारे नाथूराम गोडसे को राष्ट्र भक्त कह कर महिमा मंडित किया जा रहा है
और गांधी जी को हिन्दू धर्म का दुश्मन धार्मिक कट्टरता कभी भी भारत भूमि
में अनादि काल से नहीं रही किन्तु धर्म में जब प्रचलन में जीवन को श्रेष्ठ
गति देने वाले सनातन सिद्धांत सत्य अहिंसा अपरिग्रह अस्तेय ब्रह्मचर्य का
अभाव और अधर्म का प्रभाव बढ़ने लगा तब सुधार के लिए जैन धर्म और आधुनिक काल
में बौद्ध धर्म का इन सनातन सिधान्तो पर आधारित धर्म का भारत भूमि में जन्म
हुआ मुस्लिम काल में जब जब भारत में बाहर से प्रवेश करने वाले ईसाई और
मुस्लिम धर्म का प्रवेश हुआ और इन्होने भारत के आदि धर्मो की सर्ब धर्म
समावेशिक की नीति का नाजायज लाभ उठाकर हिन्दुओं का लालच और तलवार के बल पर
भारी मात्र में धर्म परिवर्तन कराया और हिन्दुओं पर असयहनीय अत्याचार
किये मंदिर तोड़े हिन्दू संस्कृति को अपमानित किया तब उसकी रक्षा करने का
कार्य शांति प्रिय आध्यात्मिक ढंग से तुलसीदास नामदेव आदि महान संतो ने
किया और छात्र शक्ति से महाराणा प्रताप ने और कूटनीति तथा युद्ध कौशल से
महान संत समर्थ रामदास से शक्ति प्राप्त कर शिवाजी ने किया और हिन्दू धर्म
की रक्षा के लिए साधु संतों ने भी संतो में ही से कुछ अस्त्र शस्त्र युक्त
संगठन निर्माण किये जो गुसाईं नागा साधुओं आदि के रूप में विख्यात हुए और
पंजाब में धर्म की रक्षा में अनेक सिख गुरुओं ने जीवन बलिदान किया और गुरु
गोविन्द सिंह ने धर्म रक्षा के लिए ही सिख धर्म को जन्म दिया किन्तु आज की
मांग धार्मिक कट्टरता नहीं धार्मिक उदारता है जिसका उद्घोष वर्तमान भारत
में गांधीजी ने किया और इसकी रक्षा में अपने प्राणो की आहुति दी इस
सर्वधर्म समवेशिक धर्म की सफलता के मार्ग में सबसे बड़ा रोड़ा इस्लामिक संगठन
जैसे कट्टरपन्थी समूह है जो मुस्लिम देशों में सक्रिय है और आत्तंक और
अमानवीय अत्त्याचारों के प्रतीक बन गए हैं किन्तु इस कारण से हम भारत भूमि
में सर्वसमावेशिक धर्म के भाव को नष्ट नहीं कर सकते हैं किन्तु आज यह होता
दिखाई दे रहा है हिन्दू राष्ट्र की मांग घर वापिसी ऐसे प्रोग्राम आदि तथा
गांधीजी को हिन्दुओं का दुश्मन और गोडसे को राष्ट्र भक्त बताकर उसका मंदिर
और चौराहों पर मूर्तियां आदि लगाने के प्रयत्न इस धार्मिक असहनशीलता की ओर
इशारा कर रहे हैं यही सब जानकर और देख कर ओबामा ने कहा है कि आज गांधीजी
होते तो स्तब्ध रह जाते हम सब को भारत की मूल धार्मिक अबधारणा धार्मिक
उदारता की ओर मुड़ना चाहिए और शांति सद्भाव और सर्व धर्म समावेशिक धर्म के
आधुनिक प्रणेता गांधी जी के आचरण का अनुसरण करना चाहिए हमारा जीवन आदर्श
धार्मिक कट्टरता नहीं धार्मिक उदारता है
No comments:
Post a Comment