युवकों को इसी मूल मन्त्र के द्वारा आत्तंकवादी बनाया जाता है !कि हिन्दू काफ़िर हैं और उनको मारने से जन्नत प्राप्त होती है !यह विष बीज निकालना संभव नहीं है !मुस्लिम मौलवी और खलीफाओं के व्यान प्रायः सोशल मीडिया में पोस्ट होते रहते हैं !कुछ इस्लाम के पैरोकार यह कहते दिखाई देते हैं कि अल्लाह का हुक्म है कि काफ़िर हिन्दुओं को मौत के घाट उतार दो और उनकी औरतों को ग़ुलाम बनाकर उनके साथ बलात्कार करो !कुछ पैरोकार यह पोस्ट करते हैं कि ये बुत परस्त हिन्दू काबिले क़त्ल हैं इनके सर कलम करो तो जन्नत की प्राप्ति होगी !इस पठानकोट में प्रवेश कर दो हिन्दुओं को क़त्ल करके इस आत्तंकवादी युवा ने अपने चाचा और माँ से यही कहा कि उसने दो काफिरों का क़त्ल कर दिया है !उत्तर में उसकी माँ कह रही है कि तुमको जन्नत नसीब होगी !यह हिन्दुओं के लिए अत्यंत खतरनाक सन्देश है !शायद इसीलिए पाकिस्तान के आत्तंकवादी संगठन बार बार हिंदुस्तान पर ही हमला करते हैं !और पाकिस्तान की सरकार इन हिन्दुओं को काफ़िर कहने वाले हाफिज सईद ऐसे लोगों पर लगाम नहीं कस पाती है !यह एक गंभीर प्रश्न भारत के सामने खड़ा हुआ है !कि हिन्दुओं को काफ़िर समझ कर उनके क़त्ल करने से जन्नत की प्राप्ति होती है कि उद्घोसणा करने वाले पाकिस्तानियों से मित्रता और सौहाद्र कैसे स्थापित किया जाय ?!एक और भारत सरकार है जो दिल से पाकिस्तान से मधुर सम्बन्ध कायम करना चाहती है !और दूसरी पाकिस्तान के चरमबादी आत्तंकवादी संगठनो के प्रभाव से ग्रस्त पाकिस्तान की सरकार है जिनके कारण पाकिस्तान की सरकार भारत से मैत्री पूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने के प्रयत्नो में इन चरम पंथियों के कारण सफलनहीहो पा रही है !इन चरम पंथी संगठनो का सफाया जब तक पाकिस्तान की लोकतांत्रिक सरकार नहीं कर पाती है !तब तक भारत के आम नागरिक की सुरक्छा और भारत की सीमाओं की सुरक्छा भारत सरकार को मुस्तैदी से करना चाहिए !पाकिस्तान की सरकार को भी वहां के विद्यालयों में कुरान के उन प्रसंगो को प्रमुखता से पढ़ाया जाना चाहिए जो सभी धर्मों में प्रेम और सद्भाव का शिक्छण देते हों !आचार्य विनोबा भावे ने कुरान के ऐसे सभी ज्ञान को जो शांति और सद्भाव का सन्देश देते हैं !रूहल कुरान के नाम से लिखा है !विनोबा जी ने सारे जीवन दिलों को जोड़ना का काम किया है !उन्होंने सभी धर्मों में मत बाद समाप्त अपनी लेखनी से किया है !भारत के स्कूलों और पाकिस्तान के विद्यालयों में भी रूहल कुरान को पढ़ाया जाना चाहिए !ताकि पाकिस्तान में अहिंसक इसलाम का चित्र और चरित्र मुसलिम युवाओं के सामने रखा जा सके !ताकि वहां के ये चरम पंथी संगठन युवाओं को धर्म के नाम पर कट्टरपंथी आत्तंक वादी न बना सकें !और भारत के युवा भी इस्लाम का अहिंसक स्वरुप धारण कर भविष्य में होने वाले हिन्दू मुसलिम फसादों और दंगों को विदा कर सकें !यदि पाकिस्तान अपने युवाओं को इन चरमपंथी संगठनों के कट्टरपंथी प्रभाव से मुक्त करने में सफलता प्राप्त करने में सफल हो जाता है !तो भारत जैसे उत्तम शांति प्रिय देश से उसकी कायमी मित्रता हो सकती है !भारत से अधिक पाकिस्तान के लिए भला सोचने वाला देश पाकिस्तान के लिए इस पृथ्वीपर दूसरा नहीं हो सकता है !भारत में सरकार किसी की भी हो भारत अपना मूल करुणा प्रधान निश्वार्थ भाव से मदद करने के भाव को नहीं त्याग सकता है !भारत की भूमि वह भूमि है जिसकी पवित्रता का निर्माण ऋषियों ने अपनी तपस्या से किया है !उसी पवित्र भारत की भूमि पर पाकिस्तान और बांग्ला देश बसे हुए हैं !इसीलिए उनकोभी ऋषियों की तपस्या स्वतः प्राप्त है !अगर ये दोनों मुसलिम देश भी अपने देशों में भारत के प्रति सद्भाव और मैत्री भाव का सृजन करने की चेस्टा करें तो इन देशों में भी शांति, सद भाव और अहिंसा का विशाल ब्रक्छ खड़ा हो सकता है !क्योंकि ऋषियों की तपस्या का बीज तो उन देशों में भी है !उस बीज को बस विकसित करने के लिए सिर्फ हवा पानी और रोशनी देने की जरुरत है !
No comments:
Post a Comment