Friday, 31 July 2015

अजित डोभाल के प्रति जिस असभ्य  भाषा का प्रयोग इस पाकिस्तानी एंकर द्वारा किया गया है !ऐसे शब्दों का प्रयोग तो हंसी मजाक में भी नहीं किया जाना चाहिए था !असल बात यह है की पहले इस एंकर ने भारतीय सुरक्छा सलाहकार के विरुद्ध अत्यंत असभ्य  भाषा का प्रयोग जान बूझ कर भारत को अपमानित करने के लिए किया फिर यह झूठ बोला की उसने इन शब्दों का प्रयोग गपशप कार्यक्रम में हलके अंदाज में किया  था !मसूद का संपूर्ण साक्छात कार भारत के विरुद्ध है !उसमे पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह पर भी प्रहार किया गया है! !पाकिस्तान षड़यंत्र के तहत खालिस्तान आदि समस्यायों को उभाड़ता रहता है !और पाकिस्तान के कट्टरपंथियों द्वारा प्रोत्साहित और प्रायोजित आत्तंकवाद को नकारने की चेस्टा करता है !भारत पाकिस्तान के बीच मैत्री स्थापित हो इसका गंभीर प्रयत्न करते हुए ना तो पाकिस्तानी सरकार दिखाई देती है ! और ना वहां के कट्टरपंथी मुसलमान ये चाहते हैं, कि दोनों देशों के बीच सौहाद्र स्थापित हो !पाकिस्तानी कट्टरपंथी और सेना एककाल्पनिक विश्वास पाले हुए है कि एक दिन भारत में आतंरिक मतभेदों के कारण और भारत सरकार की पाकिस्तान के प्रति मैत्री भाव के कारण फिर से मुसलिम हुकूमत कायम हो जायेगी !और उनको इस विचार पर दृढ रहकर भारत के विरुद्ध अत्तंकवादी गतिविधिया जारी रखने की अनुमति भारत की सरकारें देती रही हैं ! और आज भी दे रही हैं ! पाकिस्तान समर्थक बहुत से लोग पृथ्वी राज चौहान और महाराणाप्रताप के इतिहास का विस्मरण कर पाकिस्तान के साथ मित्रता स्थापित करने के प्रयत्न में पाकिस्तान को हिन्दुस्तान पर आक्रमण करने की शक्ति प्रदान कर रहे हैं !पाकिस्तान विभाजन के बाद कई हमले भारत पर कर चूका है ! और पराजित भी हुआ है !किन्तु भारत ने हमेशा उसको  माफ़ी प्रदान कर उसको शक्ति शाली होने में अप्रत्यक्छ रूप से प्रोत्साहित किया है ! !पाकिस्तान लगातार भारत के विरुद्ध घृणा और दुश्मनी का विस्तार करता जा रहा है !पाकिस्तान में हिन्दुओं केविरुद्ध झूठे मनगढंत पाठ प्राइमरी स्कूलों से लेकर विश्व विद्यालयों तक पढ़ाये जा रहे हैं ! हिन्दुस्तान में होने वाली प्रत्येक घटना को पाकिस्तान साम्प्रदायिक रंग देकर मुस्लिम विरोधी बताकर जोर शोर से आवाज उठाता है !भारत के आत्तंकी दाऊद आदि का शरण दाता पाकिस्तान है !कश्मीर में अत्तंकवाद और भारत विरोधी मुहिम का संचालन भी पाकिस्तान से हो रहा है !याकूब की मौत की सजा भी मुसलमानो के विरद्ध अत्याचार के रूप में प्रसारित की जा रही है !भारतीय समाचार पत्र और चैनल्स भी  उसको पब्लिसिटी आवशकता से अधिक दे रहे हैं! !देश में भी याकूव के बारे में पाकिस्तानी आवाज को बुलंद करने वाले बहुत से लोग हैं !उसके अंतिम संस्कार में जो भीड़ उमड़ी इस से यह बात साफ़ जाहिर होती है !कि जिस मुम्बई ब्लास्ट का वह अपराधी था ! और जिसमे लगभग ३०० लोगों की मौत हुई थी और ७०० लोग घायल हुए थे !उनकी दर्दनाक मौत का गम इन याकूब के जनाजे  में शामिल होने वालों को नहीं है !याकूब जिसको अत्तंकवादी हमले में सुप्रीम कोर्ट से मृत्युदंड मिला ! और जिसकी दया याचिकाएं अनेकों बार राज्यपाल, राष्ट्रपति के द्वारा  निरस्त की गयी ! उसको बचाने के लिए रात्रि में ३.५० सुप्रीम कोर्ट में बहस हुई इसके बाद भी जिसकी फांसी की सजा माफ़ नहीं की जा सकी !  उस याकूब की मौत का गम इन जनाजे  में शामिल होने वालों को अधिक था !भारत की सरकारों को, बुद्धिजीवियों को भारत के भविष्य को देख कर पाकिस्तान के दुश्मनी और द्वेषपूर्ण आचरण को ध्यान में रख कर नीतियों का निर्माण करना चाहिए ! और किसी भी प्रकार से इन भारत विरोधी शक्तियों के पक्छ में खड़ा नहीं होना चाहिए !यह हम सभी देशबासियों का सामूहिक कर्तव्य है !कि भारतीय संविधान का पालन अवश्य करें  ! किन्तु न्याय के नाम पर पाकिस्तान समर्थक अत्तंकवादियों के समर्थन में खड़े होकर देश की सर्वोच्च अदालत के फैसले और राष्ट्रपति के निर्णय पर भी प्रश्न चिन्ह ना  लगा दें  ?!

No comments:

Post a Comment