Friday, 3 July 2015

यह एक दुर्घटना है !जो दो कारों के मध्य हुई है !दुर्घटना में लापरबाही हेमा के ड्राइवर की है या आल्टो कार के चालक की है या दोनों चालकों  की है यह न्यायलय तय करेगा !सलमान खान के प्रकरण में और इस प्रकरण में बहुत फर्क है !सलमान के पास ड्राइविंग लायसेंस नहीं था !उन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप था !इस प्रकरण में ड्राइवर पर ये आरोप नहीं है !सिर्फ लापरबाही और तेज गति से बाहन चलाने का आरोप है !इसीलिए उसके विरुद्ध ३०४अ २७९ ३३७ ३३८ के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुआ है !और ये सभी धाराएं जमानती है !हो सकता है !हेमा के ड्राइवर की तरफ से भी आल्टो चालक के विरुद्ध ऍफ़ आई आर दर्ज करायी जाय !हेमामालिनी पर जो उपेक्छा के आरोप लगाए जा रहे हैं !उनकी चोटों को देखते हुए ये आरोप ठीक प्रतीत नहीं होते हैं !चित्रों में उनकी चोटों से खून निकलता दिखाई दे रहा है !अगर खून निकलना बंद तत्काल नहीं किया जाता तो हेमा मालिनी की जान को भी खतरा हो सकता था !इसके अतिरिक्त हेमा अपनी चोटों के कारण कितनी चोटिल थी ! और उनको कितना गंभीर समझ रही थी !इसका अनुमान उन पर उपेक्छा करने बाले नहीं लगा सकते हैं !उस समय की परिश्थिति में हेमा मालिनी की मनः स्थिति क्या थी ?उन्हें घायल बच्ची की गंभीर चोटों की जानकारी थी या नहीं ?यह बात तो सिर्फ वही बता सकती हैं !यह एक दुर्घटना थी !इसके दूसरे तीसरे अर्थ निकालना ठीक नहीं है !अगर हमारी सहानभूति घायलों और मृत बच्ची के साथ है ! तो हम सबको हेमा मालिनी और खण्डेलवाल परिवार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना परमात्मा से करनी चाहिए

No comments:

Post a Comment