Saturday, 22 October 2016

कांग्रेस ने उत्तराखंड में विजय बहुगुणा को मुख्य मंत्री बनाने के लिए विधायकों को मजबूर कर दिया था !उत्तराखंड के जमीनी नेता और विधायकों की पसंद वर्तमान मुख्य मंत्री हरीश रावत ही थे !बहुगुणा का भावनात्मक सम्बन्ध और जन्म सम्बन्ध भी कभी उत्तराखंड से नहीं रहा था !उनकी सिर्फ एक ही योग्यता थी कि वह उत्तराखंड में जन्मे हेमबती नंदन बहुगुणा के पुत्र थे !इस प्रकार की गलतियों के कारण ही कांग्रेस को सत्ता से बाहर होना पड़ा है ! कांग्रेस  की दूसरी सबसे बड़ी गलती यह है !कि उसका संगठनात्मक ढांचा चुना हुआ नहीं है !उसके पदाधिकारी मनोनीत किये जाते हैं !परिणाम स्वरुप केंद्रीय नेताओं की पसंद से तिकडमी लोग संगठन के पदाधिकारी नामजद हो जाते हैं !अब कांग्रेस को इन गलतियों को सुधार कर  संगठन को मजबूत करना चाहिए !और लोकतंत्र विघातक दलबदलुओं को कम से कम  ५ साल तक संगठन में कोई पद नहीं देना चाहिए !ना ही उनको लोकसभा या विधान सभाओं का पार्टी टिकट देना चाहिए ! वास्तविक विचारनिष्ठ कार्यकर्ताओं को ही चुनाव के द्वारा संगठन की जिमेदारी देना चाहिए !और उन्ही की सिफारिश पर पार्टी को टिकट देना चाहिए !

No comments:

Post a Comment